Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से इन्कार पर इंजीनियर पति ने कहा-तलाक...तलाक...तलाक

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 10 Aug 2018 08:59 PM (IST)

    पानीपत में एक महिला ने आरोप लगाया है कि अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से इन्‍कार करने पर पति ने उसे तलाक,तलाक, तलाक बोल दिया। दूसरी ओर प‍ति ने इससे इन्‍कार किया है।

    अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से इन्कार पर इंजीनियर पति ने कहा-तलाक...तलाक...तलाक

    जेएनएन, पानीपत। थाना सदर क्षेत्र की एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पति ने ब्लू फिल्म दिखाकर उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को कहा। पत्‍नी ने इन्‍कार कर दिया तो पति इसके लिए दबाव डालेन लगा, वह राजी नहीं हुई। इस पर इंजीनियर पति ने उसे तलाक...तलाक....तलाक कह दिया। पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत दी है। दूसरी ओर पति ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। प‍ति और पत्‍नी ने अलग-अलग मिलकर डीएसपी राजेश फौगाट के समक्ष अपना पक्ष रखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी सोनीपत के एक गांव के इंजीनियर से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर और सास उसे दहेज में कार लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। ससुर दिल्ली में सरकारी नौकरी करते हैं।

    यह भी पढ़ें: अब पौधे खुद बताएंगे लगी है प्‍यास और मांगेंगे पानी, नई खोज डाल देगी अचरज में

    महिला ने आरोप लगाया कि ससुर उसे दो बार दिल्ली ले गए और उसके साथ छेडख़ानी की। इस बारे में पति व सास को बताया तो उसे ही डांट दिया। इसके बाद पति उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। उसने मना कर दिया तो उसे तलाक...तलाक...तलाक कह दिया। इससे वह आहत हैं।

    -------

    यह भी पढ़ें: हो गई भारी गड़बड़ी, बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे इन तीन राज्‍याें के लोग, मचेगा हाहाकार

    पति बोला, किसी और से करती है प्रेम

    उधर, इंजीनियर पति ने कहा कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक से प्यार करती है। रोकने पर उसने झूठे आरोप लगाए हैं। उसने कभी पत्नी को तलाक देने की बात नहीं की है। थाना सदर प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पीडि़त व आरोपितों को बुलाया गया था। दोनों पक्ष 26 अगस्त का समय ले गए हैं। इस बारे में वे पंचायत करेंगे।

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें