Move to Jagran APP

डॉक्‍टर अर्चना गुप्‍ता बनीं पानीपत BJP जिलाध्‍यक्ष, जानिए चिकित्‍सा से लेकर राजनीति का सफर

पानीपत भाजपा जिलाध्‍यक्ष के लिए डॉक्‍टर अर्चना गुप्‍ता को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुप्ता ने कहा इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 01:14 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 01:14 PM (IST)
डॉक्‍टर अर्चना गुप्‍ता बनीं पानीपत BJP जिलाध्‍यक्ष, जानिए चिकित्‍सा से लेकर राजनीति का सफर

पानीपत, जेएनएन। भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान बुधवार को सुबह समाप्त हो गई। पार्टी हाइकमान ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व पेशे से चिकित्सक डा. अर्चना गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। पानीपत में जिलाध्यक्ष बनने वाली वे पहली महिला कार्यकर्ता हैं। पार्टी के इस निर्णय से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

loksabha election banner

वर्ष 2019 में सांसद व विधायक का चुनाव होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर पानीपत में राजनीति शुरू हो गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया था। नए जिलाध्यक्ष के लिए सांसद संजय भाटिया के करीबी व जिला उपाध्यक्ष तरुण गांधी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष देवेंद्र दत्ता, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश नांगरु व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता इस पद को हथियाने की रेस में शामिल थे। कार्यकर्ताओं में आपसी खींचतान को विराम देकर डॉ. अर्चना को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। 

चुनावों में उल्लेखनीय भागीदारी 

डा. अर्चना ने संसदीय चुनाव 2019 में पार्टी प्रत्याशी संजय भाटिया और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी प्रमोद विज को जिताने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। पेशे से चिकित्सक होने के बावजूद पार्टी कार्यों में सक्रिय रहीं। मुस्लिम महिला वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया। समालखा की बेटी होने से पानीपत के साथ-साथ समालखा विधानसभा के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।   

राजनीति में आने का रोचक पहलू 

डा. अर्चना ने दैनिक जागरण से खास बातचीत में कहा कि परिवार वाले नहीं चाहते थे कि चिकित्सक होने के नाते राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्हें सलाह दी जाती थी कि महिलाओं के लिए यह अच्छा क्षेत्र नहीं है। लेकिन स्वयं की प्रेरणा व पार्टी नेताओं के स्नेह से उन्होंने साबित कर दिखाया कि अच्छे संस्कार, अच्छी सोच व ईमानदारी से कोई भी पद हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे हरसंभव पूरा करेंगी। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की कल्याणकारी योजनओं को जन जन तक पहुंचाएंगी। पार्टी ने मुझे जिला अध्यक्ष बनाकर महिलाओं को सशक्त किया है। 

अग्रवाल समाज में खुशी की लहर 

गुप्ता के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अग्रवाल समुदाय में भी खुशी की लहर है। अग्रवाल संगठन ने उनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है। अग्रवाल संगठन के प्रधान नीरज सिंगला ने भी डा. अर्चना गुप्ता के जिला अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है।

  • प्रोफाइल : 
  • नाम : डा. अर्चना गुप्ता (रेडियोलॉजिस्ट) 
  • पति : डा. अनिल गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ) 
  • पुत्र : अविरल (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, भारत पे कंपनी)
  • पुत्री : डा. आरुषी (मैक्स अस्पताल, साकेत दिल्ली)
  • जन्म : 20 जनवरी 1968 (समालखा में, पैतृक घर)
  • शादी : वर्ष 1991 में 
  • डिग्री : एमडी, रेडियोलॉजिस्ट, पीजीआइ रोहतक से 1994
  • रिहायश : सेक्टर 11-12 पानीपत (1994-95 से पानीपत में) 
  • विश्व हिंदू परिषद् में : 2010 से 2016 तक (जिला सह संयोजिका व संयोजिका के अतिरिक्त हरियाणा में उपाध्यक्ष का पद संभाला)
  • महिला मोर्चा अध्यक्ष : 4 सितंबर 2016 से 18 अगस्त 2020
  • -4 सितंबर 2016 को बनी थीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष 
  • -पति व पुत्री भी चिकित्सक हैं  

ये भी पढ़ें: होनहार ने नहीं मानी हार, उधार रुपये ले कराई रि-चेकिंग, हुआ गजब का कारनामा

ये भी पढ़ें: भारतीय महिला हॉकी कप्‍तान रानी के लिए 2020 स्वर्णिम, अब खेल रत्न की सिफारिश

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.