Haryana: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से नवाजा जाएगा हरियाणा, 14 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेगी सम्मानित
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023 (National Energy Conservation Award) के लिए हरियाणा राज्य को ऊर्जा दक्षता सूचकांक (Energy Efficiency Index) में द्वितीय पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार के लिए ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के महानिदेशक अभय बाकरे ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर अवगत कराया। साथ ही दिल्ली में 14 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हरियाणा को ये पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते हरियाणा का चयन राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) 2023 के लिए किया गया है। हरियाणा को राज्य ऊर्जा दक्षता प्रदर्शन पुरस्कार (समूह 1) क्षेत्र में द्वितीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के महानिदेशक अभय बाकरे ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर इस पुरस्कार के लिए चयन होने की जानकारी दी है।
14 दिसंबर को राष्ट्रपति प्रदान करेंगी पुरस्कार
नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड का मुख्य उद्देश्य आदर्श ऊर्जा प्रबंधन की पहचान और प्रोत्साहन करना है, जिससे सामाजिक और आर्थिक लाभ हो सके। यह पुरस्कार 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा हरियाणा को दिया जाएगा। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ऊर्जा मंत्रालय के अधीन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की ओर से आयोजित किया जाता है।
ये भी पढ़ें: Kurukshetra News: नशे की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण अभियान, 30 आरोपित गिरफ्तार
ऊर्जा कंजर्वेशन के लिए लोगों को किया जागरुक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह पुरस्कार मिलने पर कहा कि हमारे राज्य ने ऊर्जा कंजर्वेशन के क्षेत्र में अपने प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त की है। हमने अनेक ऊर्जा कंजर्वेशन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक प्रारंभ किया है, जिनमें नए और नवाचारी तकनीकों का उपयोग करने का प्रयास किया गया है। हमारी सार्वजनिक परिवहन और उद्योगों में ऊर्जा उपयोग को देखते हुए, हमने ऊर्जा संचय और स्थायिता के लिए नई योजनाओं को आगे बढ़ाया है। इसके अलावा हमने लोगों को ऊर्जा कंजर्वेशन के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।