Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: मंत्री संदीप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 10:03 AM (IST)

    हरियाणा के पंचकूला में मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद ...और पढ़ें

    Hero Image
    मंत्री संदीप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

    जासं, पंचकूला : महिला कोच से छेड़छाड़ के मामले में राज्यमंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर मार्च किया। इस दौरान हुए प्रदर्शन में चंडीगढ़ पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन में नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, पंचकूला की पूर्व मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया, मोनिका डूमरा, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल सरेहा, ऊषा कुमारी, गीता भारती, सत्या शर्मा, निर्मल बलहारा, रीना मलिक, नीलम बाल्यान, नीलम देवी, दीप्ति शर्मा ने हिस्सा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnal News: साली को भगाने पर सात बच्चों के पिता को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस, पिलाया मूत्र

    सुधा भारद्वाज ने कहा कि आज हरियाणा में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, क्योंकि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। महिला कोच ने हिम्मत जुटाकर संदीप सिंह के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन सरकार ने अपनी पूरी ताकत संदीप सिंह को बचाने में लगा दी है। हरियाणा की महिला खिलाड़ी विनेश फौगाट और कई अन्यों ने तीन दिन तक दिल्ली में धरना दिया और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए। बृजभूषण भी भाजपा के सांसद हैं। इस पर भी मुख्यमंत्री चुप रहे।

    अब करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज की छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संदीप सिंह के पेहोवा में झंडा फहराए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में यह पहला मौका है, जब यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोपित 26 जनवरी को झंडा लहराने जा रहा है।

    संदीप सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि हमारी मांग है कि संदीप सिंह को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। संदीप सिंह के खिलाफ दर्ज एफआइआर में धारा 376 शामिल की जाए। महिला कोच को दोबारा सुरक्षा प्रदान की जाए। महिला कोच को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वालों पर कार्रवाई हो।

    Haryana News: राम रहीम ने तलवार से काटा केक, चलाया सफाई अभियान; हजारों डेरा सेवादारों ने किया शहर साफ

    इस मामले की जांच कर रही पुलिस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को भंग किया जाए। इस मामले की जांच हाई कोर्ट के मौजूदा जज से करवाई जाए। गैरजमानती धाराओं के तहत कार्रवाई कर राज्यमंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तार किया जाए।