Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: राम रहीम ने तलवार से काटा केक, चलाया सफाई अभियान; हजारों डेरा सेवादारों ने किया शहर साफ

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 08:18 AM (IST)

    पैरोल पर जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने तलवार से केक काटा। शाह सतनाम के अवतार माह में काटा गया केक। इसके बाद राम रहीम ने हनीप्रीत के साथ सफाई अभिया ...और पढ़ें

    Hero Image
    राम रहीम ने तलवार से काटा केक, चलाया सफाई अभियान

    जागरण संवाददाता, बागपत : पैरोल पर बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचे डेरा प्रमुख गुरमीत ने शाह सतनाम के अवतार माह में तलवार से केक काटा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जनवरी में डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम महाराज के जन्म (25 जनवरी) को अवतार माह के रूप में मनाया जा रहा है। जेल जाने के बाद गुरमीत सिंह को पांच साल तक अवतार माह मनाने का मौका नहीं मिला। 21 जनवरी रविवार को केक काटकर खुशियां मनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Accident: ट्राले से टकराई पुलिस की बोलेरो गाड़ी, एक पुलिसकर्मी की मौत, दो आरोपितों सहित छह घायल

    डेरा प्रबंधन ने वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया। डेरा प्रमुख ने कहा कि वह पांच साल बाद साध संगत के साथ शाह सतनाम सिंह महाराज का अवतार माह मना रहा है। पांच साल में पांच केक काटना तो बनता है। डेरा सेवादार अनिल चावला ने बताया कि केक तलवार से नहीं, बड़े चाकू से काटा गया है।

    गुरमीत सिंह ने हनीप्रीत के साथ चलाया सफाई अभियान

    सोमवार को गुरमीत ने मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ आश्रम परिसर से सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इंटरनेट पर लाइव आकर डेरा प्रमुख ने कहा कि इस धरा को साफ-सुथरा रखना एक महान सेवा है।

    हजारों डेरा सेवादारों ने किया शहर साफ

    पानीपत को स्वच्छ बनाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार आज सुबह जीटी रोड स्काईलार्क के निकट हाथों में झाड़ू,तसले लेकर इकट्ठे हुए और एक साथ सफाई अभियान की शुरुआत की। जिला पानीपत में सफाई अभियान की शुरुआत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर, पार्षद अशोक कटारिया, पार्षद विजय जैन, पार्षद रविंद्र नागपाल, मनोनीत पार्षद सुनील सोनी ने झाड़ू लगाकर की।

    जिले के विभिन्न गांव में संगत ने सफाई अभियान चलाया। सिविल अस्पताल, ईएसआइ अस्पताल के पार्क से कचरा उठाया, परिसर में झाडू लगाई। तहसील कैंप, सुखदेव नगर, फतेहपुरी चौक, जाटल रोड, आठ मरला, सनौली रोड, देशराज कालोनी, देवी मंदिर के आसपास कालोनियों में सफाई अभियान चलाया। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम महाराज के पावन अवतार महीने में 5 साल बाद डा. गुरमीत राम रहीम के साथ सोमवार को पूरे प्रदेश में साध-संगत ने एक साथ सफाई अभियान चलाया।

    प्रदेश के हर जिले में डेरा श्रद्धालुओं ने अपने अपने क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों से परमिशन लेकर अपने-अपने एरिया में सफाई की। साध-संगत के आग्रह पर इस सफाई अभियान की शुरुआत डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित शाह सतनाम आश्रम बरनावा में स्वयं झाड़ू लगाकर की। इसके पश्चात एक साथ पूरे प्रदेश के गांवों, शहरों, कस्बों, तहसील व नगरों में डेरा अनुयायी सफाई कार्य में जुट गए।

    अपने संदेश में गुरमीत सिंह ने साध-संगत को पिता शाह सतनाम महाराज के पावन अवतार महीने की बधाई दी। उन्होंने सेवादारों के सफाई कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस धरा को साफ सुथरा रखना एक महान सेवा है। सफाई से पूरे समाज में करवट आती है और रोग भाग जाते है। इसलिए जो सेवादार सफाई अभियान में जुटे है, उनके लिए दुआएं करते है कि भगवान उन्हें खुशियां जरूर बख्शें।

    NHM Admit Card 2023: हरियाणा CHO भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 29 जनवरी को होना है एग्जाम

    शुभारंभ के बाद सभी साध-संगत अपने-अपने क्षेत्र सफाई करने में जुट गए। सफाई के साथ एकत्रित किए गए कूड़े-कर्कट व गंदगी के ढेरों को भी श्रद्धालुओं ने प्रशासन के साथ मिलकर डंपिंग स्टेशनों तक पहुंचाया। इसके अलावा सेवादारों ने लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

    खुद लेकर पहुंचे झाडू तसला सफाई के सभी औजार 

    सफाई अभियान में साध-संगत सफाई करने के औजार जैसे झाड़ू, कस्सी, तसला, पल्ली, आरी, कुल्हाड़ी आदि अपने साथ लेकर आई। इतना ही नही साध-संगत अपने लिए लंगर-भोजन भी साथ लेकर सफाई करने पहुंची। सेवादारों ने शहर में बने गटर, नालियों, सीवरेज में उतरकर व सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की सफाई की। 

    साढ़े सात साल पहले जो सफाई महाअभियान चलाया गया था उसे तर्ज पर तो शहर साफ सुथरा नहीं हो पाया, लेकिन काफी हद तक शहर की सफाई हो गई। इस बार जिस जिले में सफाई अभियान चला वहां उसी जिले की साध संगत को लगाया गया।