हरियाणा में 25 जनवरी की रात से ठप हो जाएंगी ऑनलाइन सेवाएं, निपटा लें जरूरी काम
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली ऑनलाइन सेवाएं 25 और 26 जनवरी को अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान राज्य डाटा सेंटर द्वारा विभिन्न सरकारी पोर्टल के अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। अपग्रेडेशन के बाद नागरिकों को और बेहतर तेज और सुरक्षित ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी। जनता को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में 25 और 26 जनवरी को प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान राज्य डाटा सेंटर द्वारा विभिन्न सरकारी पोर्टल के अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा, जिससे लाेगों को भविष्य में और बेहतर, तेज तथा सुरक्षित आनलाइन सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
पोर्टल की अपग्रेडेशन प्रक्रिया के चलते शनिवार की रात 12:01 बजे से रविवार रात 11:59 बजे तक सरकारी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। नागरिक इस दौरान पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
25 तारीख से पहले निपटा लें काम
विशेषकर आधार प्रमाणीकरण, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और अन्य सामान्य सेवाओं में अस्थायी व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने किसी भी आवश्यक कार्य को पहले ही निपटा लें। अगर किसी कारणवश सेवाएं लेना आवश्यक हो तो कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का रुख किया जा सकता है।
नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक और उपायुक्तों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक राज्य डाटा सेंटर की इस पहल का उद्देश्य सरकारी पोर्टल की कार्यक्षमता और डेटा सुरक्षा में सुधार करना है। अपग्रेडेशन के दौरान आइटी बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जाएगा।
इस अपग्रेडेशन से भविष्य में सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। डाटा सेंटर की टीम इस अपग्रेडेशन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक और शीघ्र पूरा करने के लिए तत्परता से काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार, हिसार में STF की मुठभेड़ के दौरान हो गए थे फरार
चौथी बार हुआ हरियाणा की झांकी का चयन
दिल्ली के आरआर कैंप में महानिदेशक केएम पांडुरंग ने की तैयारियों की समीक्षा राज्य ब्यूरो, जागरण चंडीगढ़ गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली कर्त्तव्य पथ पर इस बार हरियाणा की झांकी प्रदेश की समृद्धि, विरासत और विकास का अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करेगी।
झांकी में कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिये गये गीता के दिव्य संदेश को जहां हमारी समृद्ध विरासत के रूप में दर्शाया गया है, वहीं तकनीकी व नवाचार के क्षेत्र में हरियाणा के निरंतर विकास तथा खेल व खिलाड़ियों के पावर हाउस के दर्शन भी इस झांकी में होंगे।
यह लगातार चौथी बार है, जब हरियाणा राज्य की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर चलने का गौरव प्राप्त होगा। वर्ष 2022 में ‘खेलों में नंबर वन-हरियाणा’, वर्ष 2023 में ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ और वर्ष 2024 में ‘मेरा परिवार-मेरी पहचान’ थीम पर हरियाणा की झांकियों का सफल संचालन किया जा चुका है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने बुधवार को नई दिल्ली में आरआर (राष्ट्रीय रंगशाला) कैंप में हरियाणा की झांकी को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें- डॉ प्रवीण ने काला पीलिया को जड़ से खत्म करने का उठाया बीड़ा, ड्यूटी खत्म होने के बाद भी करते हैं काम; पढ़ें पूरी खबर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।