Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे हरियाणा के कर्मचारी, सरकार ने 5 फरवरी को घोषित किया अवकाश

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 09:45 AM (IST)

    हरियाणा सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान के लिए राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों शिक्षकों और बोर्ड-निगम कर्मचारियों के लिए 5 फरवरी को अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश उन कर्मचारियों के लिए है जो दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।

    Hero Image
    दिल्ली के चुनाव में वोट डालने वाले हरियाणा के कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारी जारी है। इस बीच हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला किया है।

    हरियाणा सरकार की ओर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए पांच फरवरी को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, बोर्ड और निगमों में कार्यरत उन कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, जो अपना वोट डालने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार ने घोषित किया अवकाश

    उनके लिए सवेतन अवकाश/विशेष आकस्मिक अवकाश (सवेतन) की अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की गई है। हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, उन्हें धारा 135-बी के तहत सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- Delhi Election: केजरीवाल को लेकर अरविंद सिंह लवली का बड़ा दावा, 'पंजाब के बाद अब दिल्ली की महिलाओं को...'

    'केजरीवाल के झूठ 100 से ज्यादा, अब ठिकाने लगाएगी जनता'

    बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।

    कुरुक्षेत्र के पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के समापन पर पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महाभारत में शिशुपाल ने 100 पाप किए थे। जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने उनका वध कर दिया था। मैं समझता हूं कि अरविंद केजरीवाल के पाप और झूठ भी 100 से ज्यादा हो चुके हैं। इस बार जनता इनको ठिकाने लगा देगी।

    दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा

    उन्होंने कहा कि झूठ की कोई सीमा नहीं होती। एक झूठ बोलने वाला व्यक्ति किसी सीमा तक झूठ बोल सकता है, थोड़ा बहुत झूठ बोल ले तो शायद जनता को पता नहीं लगता, लेकिन इतने झूठ बोलने के बाद जनता भी पहचान जाती है। दिल्ली चुनाव में वह खुद 10 दिन से लगे हुए हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हर साल हरियाणा में एक के बाद एक चुनाव भाजपा जीत रही है। 10 से 11 साल हो चुके हैं। इस बार तो भाजपा की सरकार बन चुकी है। 2029 में फिर से हरियाणा में पांच साल के लिए भाजपा की सरकार बनेगी। आस-पास इसका प्रभाव होता ही है। इसलिए चंडीगढ़ में भी प्रभाव हुआ है और नगर निगम में भाजपा की मेयर बनीं।

    यह भी पढ़ें- 'अगर दिल्ली में BJP आ गई तो फिर...', केजरीवाल ने चुनावी रैली में लोगों से क्यों कहा ऐसा?