Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा पिछड़ा वर्ग के रामचंद्र जांगड़ा को राज्यसभा भेजने की तैयारी में

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 08 Mar 2018 11:12 AM (IST)

    हरियाणा से राज्‍यसभा की खाली हो रही सीट पर भाजपा पिछड़े वर्ग के रामचंद्र जांगड़ा भेज सकती है। पार्टी उनको उम्‍ममीदवार बनाने की तैयारी लगभग कर चुकी है।

    भाजपा पिछड़ा वर्ग के रामचंद्र जांगड़ा को राज्यसभा भेजने की तैयारी में

    जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में जाटलैैंड पर निगाह गड़ाए बैठी भाजपा अब पिछड़ा वर्ग को भी साधने की तैयारी में हैै। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले गोहाना से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामचंद्र जांगड़ा को भाजपा राज्यसभा में भेजने की तैयारी में है। जांगड़ा मूल रूप से रोहतक जिले के महम के रहने वाले हैैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा सरकार ने उन्हें हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाया हुआ है। जांगड़ा की उम्मीदवारी को भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के हमलों का जवाब भी माना जा रहा है। सैनी किसी भी समय पार्टी छोड़ सकते हैैं।

    यह भी पढ़ें: नहर में फेंकने गए थे पूजा सामग्री, हो गई एेसी भूल कि पीट रहे अब सिर

    हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होना है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट खाली हो रही है। विधानसभा में बहुमत के चलते यह सीट बिना किसी विरोध के भाजपा के खाते में जाएगी। इस सीट पर भाजपा के दिग्गजों डा. अनिल जैन, प्रो. गणेशी लाल, डा. सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, राजीव जैन और आत्मप्रकाश मनचंदा के नाम चल रहे थे।

    भाजपा नेता रामचंद्र जांगड़ा की राज्यसभा के लिए उम्मीदवारी का नाम बुधवार को राजनीतिक हलकों में दौड़ा तो उन्होंने खुद भी इससे इन्कार नहीं किया। हरियाणा में तीन लोकसभा सीटें रोहतक, हिसार और सिरसा जाट बाहुल्य मानी जाती हैैं। रामचंद्र जांगड़ा यदि राज्यसभा के उम्मीदवार होते हैैं तो भाजपा जाट लैैंड में हुड्डा और चौटाला को तो चुनौती देगी ही, साथ ही पिछड़ा वर्ग को भी अपने पाले में करने का मौका हाथ से नहीं जाने देगी।

    रामचंद्र जांगड़ा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर भाजपा पिछड़े वर्ग के साथ वो संतुलन बिठाना चाहती है जो जाट आरक्षण की हिमायत कर बिगड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, क्योंकि खुद भाजपा सांसद राजकुमार सैनी बार-बार जाट आरक्षण को पिछड़े वर्ग के अधिकारों के साथ ठगी बताते आए हैं। राज्यसभा की 68 सीटों के लिए 23 मार्च को वोटिंग होगी और गिनती भी उसी दिन होगी।

    चुनावी दंगल के काफी मंझे हुए खिलाड़ी जांगड़ा

    रामचंद्र जांगड़ा की सियासी पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो भाजपा ने ऐसे शख्स पर दांव खेला है, जो चुनावी दंगल में काफी मंझा हुआ है। हालांकि उन्हें चुनावी रण में अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। उनकी शुरुआत लोकदल (बहुगुणा) के साथ हुई थी। वह 1987 में सफीदों से उम्मीदवार बनाए गए लेकिन हार गए। हरियाणा विकास पार्टी के टिकट पर वर्ष 1991 में महम और फिर करनाल से वर्ष 2004 में विधानसभा चुनाव में उतारे गए। फिर उन्होंने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में उन्हें तीन बार प्रदेश उपाध्यक्ष और दो बार ओबीसी मोर्चे का उपाध्यक्ष बनाया गया। वह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे।

    जय सिंह ठेकेदार का टिकट काटकर लड़वाया था चुनाव

    करीब 11 साल तक भाजपा के साथ जुड़े रहने के बाद पार्टी ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में जांगड़ा को सोनीपत जिले की गोहाना सीट से उम्मीदवार बनाया। यहां जयसिंह ठेकेदार का टिकट काटकर जांगड़ा को आगे किया गया था। यहां से कांग्रेस के टिकट पर जगबीर मलिक चुनाव जीते थे।

    यह भी पढ़ें: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी हुए झज्जर की बेटी मनु भाकर के मुरीद

    ------

    '' पार्टी की तरफ से यदि ऐसा कोई आदेश आता है तो यह मेरे लिए फख्र की बात होगी। मेरा रोम-रोम पार्टी को समर्पित है और हमेशा ऋणी रहेगा।

                    - रामचंद्र जांगड़ा, चेयरमैन, हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण बोर्ड।

    comedy show banner
    comedy show banner