BJP विधायक भव्य बिश्नोई की IAS मंगेतर को मिलेगा हरियाणा कैडर, सरकार ने दी NOC; अभी सिक्किम में तैनात
जल्द ही हरियाणा को एक और IAS अफसर मिलने वाला है और ये अफसर एक महिला होने वाली है। यह IAS आदमपुर से BJP विधायक भव्य बिश्नोई की मंगेतर होंगी। सिक्किम कै ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा को जल्द एक और IAS अफसर (IAS Officer) मिलने वाला है और ये अफसर एक महिला होने वाली है। यह IAS आदमपुर से BJP विधायक भव्य बिश्नोई (BJP MLA Bhavya Bishnoi) की मंगेतर होंगी। सिक्किम कैडर (Sikkam Cadre IAS Pari Bishnoi) की IAS परी बिश्नोई के आवेदन को हरियाणा सरकार ने एनओसी दे दी है।
2020 बैच के आईएएस अफसर है परि बिश्नोई
बता दें कि परी बिश्नोई 2020 बैच की आईएएस हैं, UPSC एग्जाम में उनका देश में 30वां स्थान आया था। परी बिश्नोई ने केंद्र सरकार में आवेदन किया था कि वह अपने पेरेंट्स की देखभाल करना चाहती हैं, इसलिए उन्हें सिक्किम कैडर से हरियाणा कैडर में बदल दिया जाए। केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार इसके लिए एनओसी मांगी थी।
सिक्किम कैडर से बदलकर हरियाणा आएंगी
परी बिश्नोई की NOC को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब इसे केंद्र को भेज दिया जाएगा, जिसके बाद उनका सिक्किम कैडर बदलकर हरियाणा हो जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।