Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana: हरियाणा के 20 हजार बूथों पर प्रवास करेंगे प्रदेश के भाजपाई, जानिए किस नेता को मिली कौन से जिले की जिम्मेदारी?

    By Anurag Aggarwa Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 11:16 PM (IST)

    हरियाणा के 20 हजार बूथों पर प्रदेश के भाजपाई प्रवास करेंगे। पार्टी की राज्य स्तरीय कमेटी का गठन और जिला स्तरीय वक्ताओं की भी घोषणा हुई। बीजेपी के नए ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    हरियाणा के 20 हजार बूथों पर प्रवास करेंगे प्रदेश के भाजपाई।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर दोबारा जीत हासिल करने की योजना बना रही भाजपा पूरे राज्य में गांव चलो अभियान आरंभ करने वाली है। इसके लिए पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भाजपा के लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर की देखरेख में यह अभियान चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी को पार्टी ने चलो गांव की ओर अभियान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इस क्रम में जिला कार्यशाला जनवरी को आयोजित की जा चुकी है, जबकि मंडल कार्यशाला एक व दो फरवरी को होगी।

    प्रवास पर 20 हजार बूथों पर जा रहे कार्यकर्ता

    हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी चलो गांव की ओर अभियान की मॉनीटरिंग करेंगे। इस संबंध में पिछले दिनों करनाल में हुई प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, लोकसभा विस्तारकों, जिला संयोजकों और सह संयोजकों की बैठक में चर्चा हो चुकी है। पूरे प्रदेश के करीब 20 हजार बूथों पर 24 घंटे के प्रवास पर कार्यकर्ता जा रहे हैं।

    पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने बूथ प्रवास के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए काम करें।

    गांव चलो अभियान चला रही बीजेपी

    हरियाणा भाजपा के लोकसभा चुनाव सह प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर ने शनिवार को दैनिक जागरण को बताया कि साल 2024 में 400 से ज्यादा सीटों के साथ हैट्रिक बनाने के मिशन से चुनाव की तैयारी कर रही बीजेपी 'गांव चलो अभियान' पूरे देश में चला रही है। हरियाणा में भी यह अभियान गति पकड़े, इस पर काम शुरू कर दिया गया है।

    भाजपा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को देशभर के सात लाख गांवों में उतारने की योजना पर आगे बढ़ रही है। भाजपा देश व प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से संपर्क साधने के लिए चार से 11 फरवरी तक देश भर में मेगा 'गांव चलो अभियान' चलाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पार्टी मुख्यालय में 'गांव चलो अभियान' की कार्यशाला को लांच कर चुके हैं।

    मोदी और राज्य बीजेपी की उपलब्धियों के बारे में देंगे जानकारी

    सुरेंद्र सिंह नागर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत पार्टी के लगभग 30 लाख कार्यकर्ता एवं नेता देश भर के गांवों और शहरी बूथों तक जाकर लोगों से संपर्क साधेंगे और उन्हें मोदी व राज्य की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। पार्टी का उद्देश्य इस मेगा अभियान के जरिये जहां एक तरफ सरकार के काम को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, वहीं दूसरी तरफ समाज के अंतिम व्यक्ति की बात को पार्टी और सरकार के संज्ञान में भी लाना है। नागर के अनुसार लोकसभा चुनाव प्रभारी, मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ जल्दी ही मीटिंग कर आगे की रणनीति पर आगे बढ़ा जाएगा।

    ये भी पढ़ें: Haryana: कर्मचारी और मजदूर संगठन 16 फरवरी को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल, अपनी मांगों को लेकर सरकार को जारी करेंगे नोटिस

    किस जिले में किस नेता को सौंपी अभियान की कमान

    1. पंचकूला - राहुल राणा, प्रदेश सचिव, भाजपा

    2. अंबाला - बंतो कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा

    3. यमुनानगर - डा. पवन सैनी, पूर्व विधायक एवं अभियान के प्रदेश संयोजक

    4. कुरुक्षेत्र - नायब सिंह सैनी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद

    5. कैथल - वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा

    6. करनाल - डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री

    7. पानीपत - मोहन लाल बडौली विधायक एवं प्रदेश महामंत्री

    8. सोनीपत - सतीश नांदल, प्रदेश महामंत्री

    9. जींद - पंडित उमेश शर्मा

    10. रोहतक - कृष्ण पंवार राज्यसभा सदस्य

    11. झज्जर - ओमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा

    12. सिरसा - सुरेंद्र पुनिया

    13. हिसार - वेद फुल्ला

    14. फतेहाबाद - सुरेंद्र आर्य

    15. भिवानी - रेणु डाबला

    16. दादरी - संतोष यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर विधानसभा

    17. रेवाड़ी - समय सिंह भाटी, चेयरमैन

    18. महेंद्रगढ़ - फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री, भाजपा

    19. गुरुग्राम - सुधा यादव, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य

    20. नूंह - जीएल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष और नसीम अहमद पूर्व विधायक

    21. पलवल - विपुल गोयल, पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

    22. फरीदाबाद - दीपक मंगला, विधायक।

    ये भी पढ़ें: Food Canteen In Haryana: इन 127 कैंटीनों में महज 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, मैप पर दिखाई देगी लोकेशन