Palwal Crime: घर में घुसकर 5 लोगों ने किया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
हरियाणा के पलवल में हथीन क्षेत्र स्थित एक गांव में रात के समय घर में घुसकर पांच लोगों द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
पलवल, जागरण संवाददाता। हथीन क्षेत्र स्थित एक गांव में रात के समय घर में घुसकर पांच लोगों द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच नामजद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
5 लोग घर में घुस आए
महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के मुताबिक मामले में हथीन क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शिकायत दी है कि उसका पति ट्रक पर चालक है, जो कि घर से बाहर रहता है। पीड़िता का आरोप है कि चार फरवरी को रात के समय अरशद, जाकिर, शौकत, मोमिन व अजीज उसके घर में घुस आए।
विरोध करने पर दी धमकी
उस समय वह अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। आरोपितों ने आते ही उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पांचों आरोपितों ने रात में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मगर पीड़िता ने अपनी इज्जत की खातिर वह चुप रही।
यह भी पढ़ें- Palwal: "साहब! घर में कोई कमाने वाला नहीं, राशन भी नहीं मिलता"; PPP में महिला की दिखा दी गई 6 लाख रुपये आय
आरोपितों के खिलाफ की शिकायत
मगर 11 फरवरी को अरशद दिन के समय उसके घर में घुस आया और उसे दोबारा दुष्कर्म करने की धमकी दी। जिसके बाद वह इसकी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची और आरोपितों के खिलाफ शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।