Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Crime: कुरुक्षेत्र में युवती के साथ ठगी, अमेरिका भेजने के नाम लगाया लाखों का चूना; दो पर केस

    By Jagran NewsEdited By: Nitish Kumar Kushwaha
    Updated: Wed, 30 Apr 2025 02:03 PM (IST)

    हरियाणा (Haryana News Hindi) के कुरुक्षेत्र में एक युवती के साथ विदेश भेजने के नाम पर 5.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। युवती के पिता ने चंडीगढ़ के आशीष ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमेरिका भेजने के नाम पर युवती से ठगे 5.80 लाख। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। हरियाणा (Haryana News) के कुरुक्षेत्र जिले में पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 5.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। शाहाबाद निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह विदेश जाना चाहती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए उसके पिता ने चंडीगढ़ वासी आशीष कुमार से संपर्क किया तो उसने खुद को और साथी विक्रमजीत सिंह को इमिग्रेशन एजेंट बताया व चंडीगढ़ में कार्यालय होने की बात कही।

    स्टडी वीजा पर अमेरिका भेजने का दिया था झांसा

    आरोपितों ने उसे 15 लाख रुपये में स्टडी वीजा पर अमेरिका भेजने की बात कही। वर्ष 2023 में चंडीगढ़ स्थित आरोपितों के कार्यालय में गए वहां दस्तावेज की जांच के बाद आरोपितों ने कहा कि पहले चरण में पांच लाख रुपये देने होंगे, जिसके तहत आरोपितों के कहे अनुसार 20 दिन का कोर्स भी किया।

    यह भी पढ़ें- करनाल में कोचिंग सेंटर में आग लगने से भगदड़, जान बचाकर भागे छात्र; बड़ी मुश्किल से आग पर पाया गया काबू

    कोर्स पूरा होने के बाद उसे बताया कि पांच जून 2023 को मुंबई में उसका वीजा इंटरव्यू है। वह एक जून को पिता के साथ मुंबई पहुंची लेकिन इंटरव्यू के दौरान उसे रिजेक्ट कर दिया।

    पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

    आरोपित दोनों एजेंटों ने वादा किया था कि वे इंटरव्यू में साथ चलेंगे, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद भी आरोपितों ने पिता से एक लाख ऑनलाइन ट्रांसफर कराए व 4 लाख 80 हजार रुपये नकद लिए।

    आरोपितों ने कहा था कि इंटरव्यू के बाद बाकी राशि विदेश पहुंचने के बाद ली जाएगी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में गहराया पानी का संकट, सूख गईं नहरें सूखीं और जलघर भी हुए खाली; लोगों का जीना मुहाल