Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jind News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल, रेल चक्का जाम करने की दी चेतावनी

    By Joginder Duhan Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 09:05 PM (IST)

    नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की जींद शाखा ने सोमवार से पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच को लेकर चार दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की है। इस क्रमिक हड़ताल में 70 कर्मचारियों ने भाग लिया है। साथ ही कर्मचारियों ने कहा कि ये नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के लिए घातक है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने रेल चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

    Hero Image
    पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल।

    जागरण संवाददाता, जींद। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की जींद शाखा द्वारा सोमवार से रेलवे जंक्शन पर चार दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकुर शर्मा ने की और क्रमिक भूख हड़ताल में करीब 70 कर्मचारियों ने भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11 जनवरी तक चलेगी क्रमिक भूख हड़ताल

    11 जनवरी तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल चलेगी। शाखा सचिव मेहर सिंह ने बताया कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के लिए घातक है और इस स्कीम में किसी तरह की कोई गारंटी नहीं है। एनपीएस शेयर मार्केट पर आधारित है। इसमें महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी और सामाजिक सुरक्षा गारंटी का कोई भी प्रावधान नहीं है। कर्मचारी केवल पुरानी पेंशन के लिए लामबंद हैं।

    ये भी पढ़ें: Haryana Accident: सिरसा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, परिजन के अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे छह लोगों की मौत

    पुरानी पेंशन बहाल न होने पर दी रेल चक्का जाम करने की चेतावनी

    अगर सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो कर्मचारी आने वाले समय में रेल का चक्का जाम करने को मजबूर होंगे और इसके लिए सरकार उत्तरदायी होगी। कुलदीप मल्होत्रा ने भी एनपीएस के नुकसान और ओपीएस के फायदे के बारे में कर्मचारियों को बताया। इस दौरान बबीता चंदन, सुमेर सिंह, सोनू, मोहन, विपिन्न, सुरेश, मनफूल, रणबीर शर्मा मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ें: Haryana: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, ACB के इंस्पेक्टर और DSP के रीडर ईएचसी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार