विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साथ खाया खाना, आपस में करते रहे बातें... अनिल विज और मोहन बड़ौली के बीच मिटी 'दूरियां'

Published: Sat, 22 Feb 2025 09:04 AM (IST)

Mohan Lal Badoli Meets Anij Vij हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और परिवहन मंत्री अनिल विज के बीच ...और पढ़ें

शादी समारोह के दौरान बातचीत करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और परिवहन मंत्री अनिल विज (फोटो- सोशल मीडिया)
शादी समारोह के दौरान बातचीत करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और परिवहन मंत्री अनिल विज (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मोहन बड़ौली बोले- विज ने नोटिस नहीं मुद्दा ही जला दिया
  2. जींद के ढाठरथ गांव में शादी समारोह मिले दोनों नेता

जागरण संवाददाता, जींद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Badauli) द्वारा परिवहन मंत्री अनिल विज (Anil Vij) की खींचतान के बाद दोनों नेता शुक्रवार को ढाठरथ गांव में एक शादी समारोह में मिले। इस दौरान विज व बड़ौली काफी सहज रहे और करीब एक घंटा साथ बिताया। दोनों नेताओं ने साथ में खाना खाया और बीच-बीच में बातें करते रहे।

शादी समारोह में पहुंचे थे दोनों नेता

ढाठरथ गांव में भाजपा नेता प्रमोद कौशिक की भतीजी की शादी में दोनों नेता पहुंचे। गौरतलब है कि मोहन लाल बड़ौली पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद परिवहन मंत्री अनिल विज ने उनके इस्तीफे की बात कही थी। इसके बाद भाजपा द्वारा उन्हें नोटिस दिया गया।

इसके बाद भी अनिल द्वारा दिया गया जवाब मीडिया में लीक होने पर भी अनिल विज ने प्रश्न उठाए थे। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच खींचतान चल रही थी। इसी प्रकरण के बीच दोनों नेताओं का मिलना चर्चा का विषय बना रहा।

दोनों ने साथ खाया खाना

अनिल विज अपने तल्ख तेवरों के लिए हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन शादी समारोह में दोनों नेताओं के बीच पुराने मामले का असर नहीं दिखा। हालांकि यहां भाजपा के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे, लेकिन अनिल विज व मोहन लाल बड़ौली साथ बैठे। दोनों ने शादी में खाना गया और एक-दूसरे से बातचीत भी करते रहे। करीब एक घंटे तक दोनों नेता शादी समारोह में रहे।

यह भी पढ़ें- अनिल विज ने कारण बताओ नोटिस का क्या दिया जवाब? मुस्कुराकर मोहन लाल बडौली ने कही ये बात

अनिल विज से कोई नाराजगी नहीं: बड़ौली

वहीं जुलाना पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अनिल विज द्वारा नोटिस जलाए जाने के प्रश्न पर कहा कि यह अच्छी बात है कि अनिल विज ने उनके नोटिस को जलाया। जो मुद्दा था, उसे जला दिया। अनिल विज की भाजपा से और मेरे से कोई नाराजगी नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनकी भी अनिल विज से कोई नाराजगी नहीं है। लोग घुमा-फिराकर प्रचार करते हैं। दुष्कर्म के आरोपों पर कहा कि कुछ छुटभैया लोग ही प्रचार कर रहे थे। झूठ के पैर नहीं होते। जिन लोगों ने भाजपा के विरोध में वोट दिया, आज वही लोग भाजपा के साथ हैं।

बीजेपी ने विज को जारी किया था नोटिस

बीते दिनों बीजेपी ने हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने नोटिस जारी करते हुए लिखा था कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं। यह गंभीर आरोप है और यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें- Haryana Politics: 'इस्तीफा देने के लिए नहीं, दिलवाने के लिए बना हूं', अनिल विज का एक और हमला; CM नायब को फिर दी नसीहत