Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल विज ने कारण बताओ नोटिस का क्या दिया जवाब? मुस्कुराकर मोहन लाल बडौली ने कही ये बात

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 12:58 PM (IST)

    हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने अनिल विज को जारी कारण बताओ नोटिस के सवाल पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व ही फैसला लेगा। मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया। बता दे कि बीते दिनों अनिल विज ने मोहन लाल बड़ौली और सीएम नायब सैनी पर टिप्पणी की थी।

    Hero Image
    विज के सवाल पर मुस्कुराकर बोले बड़ोली- केंद्रीय नेतृत्व लेगा फैसला (File Photo)

    जागरण संवाददाता, झज्जर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा अच्छे मार्जन के साथ सभी सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। क्योंकि हरियाणा हीं नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में भी भाजपा के प्रति लोगों में जोश है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा नेता अधिवक्ता राजकुमार कटारिया के घर वैवाहिक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में पूछे सवाल कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज की ओर से भेजी गई चिट्ठी में क्या जवाब लिखा, प्रदेशाध्यक्ष ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व किसी भी स्तर पर कोई फैसला लेगा।

    मीडिया में सार्वजनिक नहीं किया जा सकता- बड़ौली

    जब मोहन लाल बड़ौली से पूछा गया कि चिट्ठी पढ़ी या नहीं तो उन्होंने कहा कि उन्होंने उसे पढ़ा है, लेकिन मीडिया में इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव में भी हरियाणा की जीत का असर दिखाई दिया है।

    महिलाओं को दिया पार्टी ने हर स्तर पर सम्मान

    संगठन को लेकर पूछे सवाल पर बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के 44 लाख नए सदस्य बने है और 42 हजार सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। जल्द ही प्रदेश में जिला और बूथ स्तर पर संगठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ऐसा होने तक नए सदस्यों के अलाव सक्रिय सदस्यों की संख्या भी बढ़ेगी।

    उन्होंने कहा कि साथ ही महिलाओं को सम्मान और संगठन में स्थान दिए जाने के विषय पर कहा, आज 32 मंडल अध्यक्ष महिलाएं है। मेयर पद के लिए भी पार्टी ने ज्यादा महिलाओं को स्थान और सम्मान दिया है।

    यह भी पढ़ें- 'हमसे टकराने वालों...मैं खुद तूफानों से खेलता हूं', अब किसके ऊपर भड़के अनिल विज? CM सैनी के लिए भी कही ये बात

    बीजेपी ने जारी किया था नोटिस

    बीते दिनों बीजेपी ने हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने नोटिस जारी करते हुए लिखा था कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं। यह गंभीर आरोप है और यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है।

    आपका यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि यह उस समय पर हुआ है जब पार्टी पड़ोसी राज्य में चुनाव के लिए अभियान चला रही थी। चुनाव के समय में एक सम्मानित मंत्री पद वहन करते हुए इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा यह जानते हुए भी आपने ये बयान दिए हैं और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: अनिल विज ने कारण बताओ नोटिस का क्या दिया जवाब? मोहन लाल बडौली ने तोड़ी चुप्पी