विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: जानें Tubewell कनेक्शन का लोड बढ़वाने की आखिरी तारीख, इतने रुपये व ये दस्तावेज करने होंगे जमा

By Dharmbir SharmaEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Tue, 24 Oct 2023 07:17 PM (IST)

बिजली निगम की तरफ से स्वैच्छिक लोड योजना चल रही है और इसके तहत किसान ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने ...और पढ़ें

Tubewell Connection का लोड बढ़वाने के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
Tubewell Connection का लोड बढ़वाने के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

HighLights

  1. बिजली निगम की तरफ से स्वैच्छिक लोड योजना शुरू जारी है।
  2. किसान ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं
  3. 100 रुपये प्रति एचपी की दर से लोड बढ़वाने के लिए करवाने होंगे जमा

जागरण संवाददाता, जींद। Last Date Of Tube Well Connection Electricity Load: बिजली निगम की तरफ से स्वैच्छिक लोड योजना जारी है। इसके तहत किसान ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जुलाई से अब तक जींद सर्कल के 6521 किसानों ने योजना का लाभ उठाया है।

इसके लिए इन सभी किसानों ने 69.10 लाख रुपये फीस के तौर पर जमा करवा कर 69351.90 एचपी का लोड बढ़वाया है। जींद डिवीजन में 2224 किसानों ने 25181.90 एचपी लोड, नरवाना डिवीजन में 2831 किसानों ने 32043 एचपी लोड व सफीदों डिवीजन में 1466 किसानों ने 12127 एचपी लोड बढ़वाया है।

100 रुपये प्रति एचपी की दर से जमा करवाने होंगे

इस योजना के तहत उपभोक्ता को कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए 100 रुपये प्रति एचपी की दर से जमा करवाने होंगे। इसके अतिरिक्त सर्विस कनेक्शन शुल्क जो कि सामान्य अवस्था में 1500 रुपये प्रति एचपी हैं। इसकी वसूली नहीं की जाएगी और उनका लोड बिना किसी जुर्माना राशि भरवाए नियमित कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को आवेदन करने से पहले अपने सभी बकाया बिलों का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें- नागरिक अस्पताल में 20 करोड़ में बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, मरीजों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

ये डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे

ट्यूबवेल कनेक्शन लोड बढ़ाने की योजना का लाभ लेने के लिए जमीन की फर्द, मोटर का बिल, जमीन पर चालू कनेक्शन, स्टार रेटिंग की मोटर और ट्रांसफार्मर का नक्शा देना होगा। इन सभी के साथ वह बिजली निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बिजली निगम से अनुमति मिलने के बाद इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

ओवरलोड की वजह से होता है फॉल्ट

बता दें कि बहुत से किसान ऐसे हैं, जिन्होंने पहले कम लोड का कनेक्शन लिया हुआ था। लेकिन भूमिगत जलस्तर नीचे जाने व अन्य कारणों से बाद में उन्हें ज्यादा लोड की मोटर ट्यूबवेल पर रखनी पड़ी। नियमानुसार जितने लोड का कनेक्शन लिया गया है, उससे ज्यादा क्षमता की मोटर नहीं चला सकते हैं। क्योंकि बिजली निगम द्वारा भी लोड के हिसाब से ही ट्रांसफार्मर व बिजली लाइन की व्यवस्था की जाती है। ज्यादा लोड होने से ओवरलोड की वजह से फॉल्ट आते हैं।

इच्छुक किसान 31 तक करें आवेदन

बिजली निगम एसई प्रमोद कुमार ने कहा कि जिन्हें ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने की आवश्यकता है, उसके लिए यह सुनहरा अवसर है। 31 अक्टूबर तक बिजली निगम की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करें। किसान को अपने सभी बिजली के बिलों का पहले भुगतान करना होगा और उसके बाद वह पोर्टल पर लोड बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकता है। बिजली निगम की तरफ से प्रति हार्स पावर 100 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में शुरू हुआ सिलेंडर से गैस निकालने का खेल, पुलिस ने नोजल के साथ एक किया गिरफ्तार