विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambala News: त्योहारी सीजन में शुरू हुआ सिलेंडर से गैस निकालने का खेल, पुलिस ने नोजल के साथ एक किया गिरफ्तार

By KULDEEP SINGH CHAHALEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Tue, 24 Oct 2023 04:41 PM (IST)

त्योहारी सीजन के चलते घरों में सप्लाई होने वाले गैस सिलेंडरों से गैस निकालने के मामले में अंबाला कैंट थाना ...और पढ़ें

अंबाला कैंट थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर से गैस निकालने वाला आरोपित किया गिरफ्तार
अंबाला कैंट थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर से गैस निकालने वाला आरोपित किया गिरफ्तार

HighLights

  1. आरोपित के पास से छह गैस सिलेंडर बरामद हुए
  2. बिना नंबर की बाइक पर सिलेंडर रखकर कर रहा था सप्लाई
  3. सभी सिलेंडर में गैस कम और गैस निकालने वाली नोजल भी बरामद

जागरण संवाददाता, अंबाला। एक ओर त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, तो दूसरी ओर घरों में सप्लाई होने वाले गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर बेचने का खेल भी शुरू हो चुका है। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने इसी खेल का भंडाफोड़ करते हुए आरोपित दीपक यादव निवासी ग्वाल मंडी को छह गैस सिलेंडरों (A Person Arrested With 6 Cylinders) समेत पकड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई भी शुरू की है।

यह है पूरा मामला

पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक यादव घरेलु गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर बेचने का काम करता है। वह बिना नंबर की बाइक पर सिलेंडर लोड करके उसमें से गैस निकालकर कच्चा बाजार में सप्लाई देने आ रहा है। नमस्ते चौक पर उसे काबू किया जा सकता है।

इसी पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और उसे रोक लिया। बाइक पर बनाई व्यवस्था में छह घरेलु गैस सिलेंडर लोड कर रखे थे। तलाशी लेने पर उसके पा ससे 1730 रुपये की नकदी और गैस सिलेंडरों से गैस निकालने वाला नोजल बरामद हुआ। जिस बाइक पर वह सिलेंडर ले जा रहा था, उस पर कोई नंबर तक नहीं था।

ये भी पढ़ें- 'हमारे साथ भी डांस कर लो...' डांडिया नाइट में मनचले ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को दिया धक्का; मौत

अधिकारियों को मौके पर बुलाने में उलझी पुलिस

मौके से आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन किस अधिकारी को मौके पर बुलायें, इसको लेकर पुलिस उलझ गई। पहले फूड सप्लाई आफिसर जितेंद्र मित्तल को संपर्क किया, जिसने बताया कि वह छुट्टी पर है, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी हरजीत सिंह से संपर्क करें।

इसके बाद पुलिस ने हरजीत सिंह से संपर्क किया, जिसने बताया कि यह मामला मापतोल विभाग से संबंधित है, विपिन शर्मा सहायक नियंत्रक माप तोल अंबाला सर्कल अंबाला से बात करें। इसके बाद विपिन शर्मा से बात की, तो उन्होंने दलीप सिंह निरीक्षक मापतोल विभाग अंबाला की इस कार्य के लिए ड्यूटी लगाई। जब दिलीप सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि वह माता मनसा देवी में ड्यूटी पर आया है और वह कुछ देर के बाद कैंट थाना में पहुंचेगा।

यह दी गई रिपोर्ट

अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गैस सिलेंडरों को चेक किया और अपनी रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट से साफ हो गया कि छह सिलेंडरों से गैस निकाली गई है। जितने भी गैस सिलेंडर जब्त किए गए, उनकी सील टूटी पाई गई।

- गैस सिलेंडर नंबर 98555-1 से 1.630 किलो गैस निकाली गई

- गैस सिलेंडर नंबर 093524 से 2.040 किलो गैस निकाली गई

- गैस सिलेंडर नंबर 23503 से 1.940 किलो गैस निकाली गई

- गैस सिलेंडर नंबर 65173 से 2.540 किलो गैस निकाली गई

- गैस सिलेंडर नंबर 131166 से 2.320 किलो गैस निकाली गई

- गैस सिलेंडर नंबर 309171 से 2.700 किलो गैस निकाली गई

ये भी पढ़ें- कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल