विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Road Accident: कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

By Dharmbir SharmaEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Tue, 24 Oct 2023 04:03 PM (IST)

Haryana News जींद में जम्मू-कटरा के निर्माणधीन पुल के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार ...और पढ़ें

कार की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत। फाइल फोटो
कार की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
  2. दुकान का सामान लेने निकले, उसी दौरान हुआ हादसा
  3. डॉक्टर ने एक को किया मृत घोषित, दूसरे की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, जींद। Haryana Road Accident: गांव नगूरां में जम्मू-कटरा के निर्माणधीन पुल के निकट तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि इस घटना में दूसरा घायल हो गया।

शिव कालोनी निवासी हंसराज ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा लड़का राहुल ने गांव नगूरां बिजली मिस्त्री की दुकान की हुई है।

दुकान का सामान लेने निकले, उसी दौरान हुआ हादसा

सोमवार को राहुल अपने साथी गांव नगूरां निवासी नरेश को लेकर दुकान का सामान लेने के लिए अलेवा के लिए निकले थे। थोड़ी देर के बाद फोन आया कि सड़क हादसे में राहुल व नरेश घायल हो गए हैं और उनको प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: Haryana Crime: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, पैदल जा रहे व्यक्ति को कैंटर ने मारी टक्कर

डॉक्टर ने एक को किया मृत घोषित, दूसरे की हालत गंभीर

जब वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा तो दोनों को गंभीर चोट थी और उनको जींद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया, लेकिन दोनों को हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि नरेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

बाद में पता किया तो सामने आया कि उनकी मोटरसाइकिल को अलेवा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Jind Accident: बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत, हादसे में बेटा घायल; पुलिस कर रही मामले की जांच