विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्माणाधीन नाला बना 'खाई', 32 घंटे से घरों में फंसे हैं 16 लोग; प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

Published: Sun, 23 Feb 2025 12:10 PM (IST)

जींद के मिनी बाईपास पर निर्माणाधीन अंडरपास की मिट्टी धंसने से तीन घरों के आगे गहरी खाई बन गई है। ...और पढ़ें

घरों के आगे मिट्टी के कट्टे लगाकर जमीन तैयार करते मजदूर
घरों के आगे मिट्टी के कट्टे लगाकर जमीन तैयार करते मजदूर

HighLights

  1. घर में फंसे लोगों में 2 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं
  2. डीसी ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी

जागरण संवाददाता, जींद। मिनी बाईपास पर दिल्ली-बठिंडा रेल लाइन पर निर्माणाधीन अंडरपास की मिट्टी धंसने का मामला गंभीर बनता जा रहा है।

यहां तीन घरों के आगे निर्माणाधीन नाला गिरने से गहरी खाई बन गई है। इससे तीन घरों मेंरहने वाले 16 लोग व छह से अधिक पशु 32 घंटे से घरों के अंदर ही फंसे हुए हैं। अभी राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस मामले में रविवार को चंडीगढ़ से तकनीकी टीम भी पहुंचेगी। यह टीम यहां मिट्टी को पहले की तरह ही मूल रूप में लाने के लिए काम करेगी।

मामले की जांच कराई जाएगी:डीसी

वहीं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। मिट्टी धंसने से मकान में फंसे राममेहर भारद्वाज ने बताया कि यहां तीन घरों के आगे करीब 200 फुट नाला ढह गया है। इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। इसके कारण ही नाला गिर गया। उनके मकान में तीन,पास के जोरा सिंह के मकान में पांच व जोगीराम के मकान में आठ लोग रह रहे हैं। साथ ही इन घरों में आधा दर्जन से अधिक पशु हैं।

राममेहर भारद्वाज के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मिट्टी धंसी थी। हालांकि, प्रशासन ने यहां बेहतर स्थिति करने के लिए करीब 2000 बैग में मिट्टी भरकर लगाई है। अभी काम जारी है। जोगीराम व जोरा सिंह के मकान में दो जच्चा भी हैं। इनको खाना पहुंचना भी काफी मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-प्रयागराज के लिए हरियाणा से 595 बसें, महाकुंभ के लिए इन जिलों से मिल रही सर्विस; देखें लिस्ट

मकानों के आगे 30-40 से फीट गहरी खाई बनी

इस मामले में जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा मकानों के आगे 30-40 फीट गहरी खाई बनी हुई। लोग दहशत में हैं।

जमीन खिसकने से मकानों में बड़ी दरार आ गई हैं। मकानों के गिरने का डर बना हुआ है। 32 घंटे से पशु घरों में कैद हैं। एक मकान में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला भी है।

पंचकूला में हुआ भीषण सड़क हादसा 

वहीं एक दूसरी खबर में पिंजौर टिपरा बाईपास पर रविवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए।

यह भी पढ़ें- Panchkula Accident: पंचकूला में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार; 4 युवकों की गई जान