विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchkula Accident: पंचकूला में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार; 4 युवकों की गई जान

Published: Sun, 23 Feb 2025 08:55 AM (IST)

Car Accident in Panchkula पंचकूला के पिंजौर टिपरा बाईपास पर एक रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भीषण सड़क ...और पढ़ें

पंचकूला में सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की हुई जोरदार टक्कर
पंचकूला में सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की हुई जोरदार टक्कर

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पिंजौर टिपरा बाईपास पर रविवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए।

मृतकों की पहचान हुई

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अध्यन बंसल, अदीप, चिराग मलिक और वैभव यादव के रूप में हुई है। सभी युवक कार से हिमाचल की ओर से आ रहे थे और अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे कि अचानक यह दुर्घटना हो गई।

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद सड़क पर हृदयविदारक दृश्य था। कार के परखच्चे उड़ गए थे और दो शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और लोगो की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- शादी की खुशियों में छाया मातम, जालंधर में हर्ष फायरिंग के दौरान सरपंच के पति को लगी गोली, मौके पर ही मौत

शवों को मोर्चरी में रखवाया गया

पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

दिल्ली जा रही बस खाई में गिरी

वहीं शनिवार देर रात श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से जम्मू आ रही एक बस अंधेरे में मांडा, राम के मोड़ों में करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस के चालक की मौत हो गई। जबकि बस सवार 17 यात्री घायल हो गए।

घायलों में से तीन को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य की हालत स्थिर बनी हुई है। इस हादसे में चालक बस के अंदर ही फंस गया था। जिसे निकालने के लिए सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पक्का डंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Punjab Accident: मुक्तसर साहिब में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोग घायल