Weather News: हरियाणा के 11 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, इन जगहों पर हो सकती है बारिश; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Haryana Weather News हरियाणा में घने कोहरे का कहर जारी है। रविवार सुबह से ही प्रदेश के 11 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर हरियाणा में वर्षा के आसार हैं। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से पूरा जनजीवन प्रभावित है।

जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ रही है। रविवार को सुबह अचानक से प्रदेश कोहरे की चादर में लिपट गया। दिन के समय धूप नहीं खिलने के कारण तापमान में भी अंतर है। मौसम विज्ञानियों ने 9 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी है। प्रदेश के 11 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से कोहरे का अलर्ट जारी किया जा रहा है।
11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
विज्ञानियों ने छह जनवरी को 11 जिलों में अलर्ट दिया है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिमी जिलों में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा रात के तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है।
करनाल का रात का तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन के तापमान भी ज्यादा नहीं बढ़ा है। दिन के समय में भी धूप नहीं खिलने और हवा चलने के कारण लोग ठंड से जूझते रहे।
उत्तर हरियाणा में वर्षा के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से रविवार और सोमवार को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में वर्षा की संभावना जताई है। इससे मौसम में फिर से बदलाव होने के साथ ही सोमवार को वर्षा के अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में तापमान
जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
अंबाला | 8.3 | 20.3 |
भिवानी | 8.9 | 15.4 |
गुरुग्राम | 6 | 14.2 |
हिसार | 8.8 | 14.4 |
करनाल | 4.8 | 21.2 |
नारनौल | 6.8 | 15.5 |
पानीपत | 8 | 18.6 |
रोहतक | 10.4 | 17.7 |
कोहरे का यलो अलर्ट
कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- पोस्टिंग-ट्रांसफर से जुड़ी पावर अपने हाथ में चाहते हैं हरियाणा के मंत्री, अभी ग्रुप-डी के तबादलों का भी अधिकार नहीं
पंजाब में सुबह कोहरा और शाम को ओलावृष्टि
पंजाब में रविवार सुबह भी कोहरे ने परेशान किया, हालांकि दिनभर धूप खिलने से राहत मिली। इसी बीच शाम होते ही राज्य के कुछ जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
अमृतसर एयरपोर्ट पर सुबह कोहरे के कारण दिल्ली की उड़ान एक घंटे की देरी से पहुंची। वहीं हरियाणा में नारनौल दूसरे दिन भी 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। हरियाणा में भी सुबह कई जगहों पर घना कोहरा रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।