Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: 27 साल बाद एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड; जानिए कैसा रहेगा दो दिन मौसम?

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 07:33 AM (IST)

    Haryana Weather हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं दो दिन (5 और 6 मार्च को) प्रदेश के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेंगे साथ ही बीच-बीच में हवाएं चलती रहेंगी। वहीं हिसार में 27 साल बाद एक दिन में 43 एमएम बारिश हुई है।

    Hero Image
    27 साल बाद एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड।

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather प्रदेश में हुई वर्षा और ओलावृष्टि से रात के तापमान में भारी गिरावट हुई है। हिसार का न्यूनतम तापमान ही 12.8 डिग्री तक नीचे गिर गया। अब पांच और छह मार्च को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल रहने और बीच-बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात के समय बढ़ रही ठंड

    हिसार में बीते 27 साल बाद सर्दियों के मौसम में एक दिन में इतनी वर्षा हुई है। मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। प्रदेश में दो मार्च को ओलावृष्टि और वर्षा के चलते फिर से रात के समय ठंड हो गई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में आ रहा है। वर्षा का असर रात के तापमान पर आया है।

    हिसार में दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया था, जो अब गिरकर सोमवार को 5.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार करनाल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से नीचे गिर कर 5.8 डिग्री तक पहुंच गया है। लेकिन अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है।

    दो दिन छाए रहेंगे आंशिक बादल

    दिन में धूप खिलने से तापमान पहले के बराबर ही चल रहा है। वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 5 व 6 मार्च के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल रहने तथा बीच-बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है।

    ये भी पढ़ें: Nafe Singh Murder: सिर्फ एक कॉल और फंस गए आरोपी.... लंदन से कपिल सांगवान को लाएंगे भारत; SP अर्पित जैन ने किए कई खुलासे

    इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। लेकिन सात से नौ मार्च के दौरान मौसम साफ व खुश्क रह सकता है। इस दौरान हल्की गति से हवाएं चलेंगी और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

    हिसार में 27 साल बाद एक दिन में इतनी वर्षा

    मौसम में बदलाव के चलते दो मार्च को हुई वर्षा ने हिसार में मार्च माह में 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आंकड़ों पर नजर डालें तो 1997 में 20 मार्च को 42 एमएम वर्षा हुई थी।

    ये भी पढ़ें: Yamunanagar: दो महिलाओं ने रोडवेज चालक के खिलाफ दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस, ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने दबोचा

    एक दिन में हुई वर्षा का रिकॉर्ड

    दो मार्च 2024 को 43 एमएम वर्षा से टूटा है। इसके अलावा 2020 में सात मार्च को 38.4 एमएम और 2015 की दो मार्च को 35.4 एमएम वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया जा चुका हैं। वहीं ओलावृष्टि की बात करें तो पिछले कुछ सालों से लगातार मार्च के माह में ओले गिर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा हैं।

    तापमान

    शहर         न्यूनतम  अधिकतम

    अंबाला       8.4       21.3

    भिवानी       9.5      22.8

    फरीदाबाद 10.5     24.2

    गुरुग्राम      8.2      22.9

    हिसार        5.2      21.9

    करनाल     5.8       21.8

    नारनौल     8.4       24.5

    रोहतक     9.5       20.7

    सिरसा       8          21.6