Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather News: हरियाणा के कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज-येलो अलर्ट, इस दिन से हो सकती है बारिश

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 07:53 AM (IST)

    Haryana Weather News हरियाणा में शीतलहर जारी है। कई जगहों पर कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 व 12 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की तरफ से लगातार कोहरे को लेकर चेतावनी दी जा रही है। वहीं प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा रहा यहां का तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।

    Hero Image
    अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते लोग (फोटो- जागरण)

    जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ ही बुधवार को पूरे प्रदेश में कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जनवरी रात से मौसम में परिवर्तन और 11 व 12 जनवरी को प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर है। प्रदेश में नारनौल का रात का तापमान 6.5 डिग्री तक पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग की तरफ से कोहरे की चेतावनी

    मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार को दिन के समय धूप खिली लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से लगातार कोहरे की चेतावनी दी जा रही है।

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 10 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

    इस दिन से मौसम में होगा बदलाव

    प्रदेश में उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने के आसार हैं। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 जनवरी रात्रि से हवाओं में बदलाव होगा।

    जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 11 व 12 जनवरी को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना बन रही है। परंतु 13 जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क व सर्द रहेगा।

    कोहरे का अलर्ट

    ऑरेंज अलर्ट: अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जींद

    यलो अलर्ट: पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी

    यह भी पढ़ें- Weather News: गुलमर्ग में हुआ हिमस्खलन, पर्यटकों को कोई नुकसान नहीं; पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम

    प्रदेश में तापमान

    जिला न्यूनतम अधिकतम
    अंबाला 11 13.3
    गुरुग्राम 10.5 15.9
    हिसार 11.6 17.2
    करनाल 10 14.4
    नारनौल 6.5 15.4
    पानीपत 10.8 14.1
    रोहतक 11.8 15.5
    सिरसा 9.2 18.4

    अस्पतालों में मरीजों की भीड़

    अंबाला में भी ठंड एकदम प्रचंड है और पारा इस समय करीब 15 डिग्री है। अस्पताल में मरीजों की इतनी ज्यादा भीड़ है कि कोई भी कोना खाली नजर नहीं आ रहा। दवा काउंटर पर छह लाइनें लगती हैं। यही स्थिति पंजीकरण काउंटर का भी है। इतनी ही भीड़ लेबोरेटरी के लिए होने वाले टेस्टों के फीस काउंटर पर खड़ी है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: बफीर्ली हवाओं से ठिठुरन बरकरार, आज से फिर कोल्ड डे के आसार; तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी