Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather News: गुलमर्ग में हुआ हिमस्खलन, पर्यटकों को कोई नुकसान नहीं; पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 07:28 AM (IST)

    बारामुला के गुलमर्ग में मंगलवार को हिमस्खलन हुई। ऊपरी क्षेत्र कोंगोरी में दोपहर दो बजे हुए इस हिमस्खलन से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि पर्यटक इस घटना से भयभीत हो गए। गुलमर्ग में एक फीट बर्फ जमी है और पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

    Hero Image
    गांदरबल में मंगलवार को बर्फ में फंसे पर्यटकों के वाहन को धक्का देते सुरक्षाकर्मी l (फोटो- एएनआई)

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हिमपात तो नहीं हुआ, किंतु बारामुला जिले के गुलमर्ग में हिमस्खलन हुआ। यह हिमस्खलन दोपहर दो बजे गुलमर्ग में ऊपरी क्षेत्र कोंगोरी में हुआ। इस क्षेत्र में ढाई फीट तक बर्फ जमी है। घटना के समय वहां पर्यटक नहीं थे, जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। अलबत्ता, गुलमर्ग में नीचे पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में लोग थे जो हिमस्खलन देख भयभीत हो गए। गुलमर्ग में एक फीट बर्फ जमी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटकों से गुलजार है गुलमर्ग

    बता दें कि सोमवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद से गुलमर्ग देश-विदेश के पर्यटकों से गुलजार है। पहलगाम समेत घाटी के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं।

    प्रशासन ने आठ जिलों बांडीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा, बड़गाम, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा के उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए पहले से ही सचेत कर रखा है।

    जम्मू-कश्मीर के बांडीपोरा में भारी हिमपात के बाद घर, पेड़-पौधे भी हिमाच्छादित हैं। (फोटो- एनआई)

    15 जनवरी तक सामान्य रहेगा मौसम

    मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर सामान्य रहेगा। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को घाटी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

    मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। जम्मू और श्रीनगर समेत पूरे प्रदेश में धूप रही। इससे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है।

    यह भी पढ़ें- एफिल टावर से भी ऊंचे पुल पर दौड़ेंगी ट्रेनें, 30 साल की मेहनत साकार; कैसा रहा कश्मीर तक रेल लाने का सफर?

    उड़ाने सेवाएं भी हुईं शुरू

    श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन पूरी तरह सामान्य रहा। कश्मीर के दूरदराज क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है। अलबत्ता, सड़कों पर बर्फ जमी होने के चलते अभी भी कई इलाके जिला मुख्यालयों से कटे हुए हैं। कुपवाड़ा-करनाह, बांडीपोरा-गुरेज व श्रीनगर-सोनमर्ग और मुगल रोड अभी बंद हैं। इन मार्गों पर काफी बर्फ जमी है, जिसे हटाने का काम लगातार चल रहा है।

    सुबह का कोहरा बढ़ा रहा ठंड

    वहीं, कठुआ में भी ठंड अब अपना पूरा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह व शाम क्षेत्र में कोहरे का माहौल और दिन में धूप लोगों को ठंड से राहत भी दे रही है। हालांकि, मौसम विभाग के पुर्वानुमान में गत 2 जनवरी से 8 जनवरी तक भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ था।

    इसके बावजूद क्षेत्र मौसम में कोई बदलाव आने की बजाय दिन में धूप व सुबह शाम बीच-बीच में किसी दिन कोहरा पड़ रहा है। इससे लोगों की सुबह की दिनचर्या पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। उधर, जिले में मंगलवार अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के विधायकों को 3 महीने बाद मिला पहला वेतन, जानिए क्यों किया गया ऐसा?