Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: पहाड़ों की बर्फबारी से हरियाणा में ठंड, शिमला-जम्मू से ठंडा रहा सिरसा; जानें मौसम का मिजाज

    Updated: Sat, 10 Feb 2024 08:08 AM (IST)

    Haryana Weather Today पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से हरियाणा का तापमान गिर रहा है। ठंडी हवाएं चलने और तापमान में कमी आने के चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडा हरियाणा का सिरसा रहा। सिरसा का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल राज्य में मौसम का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

    Hero Image
    पहाड़ों की बर्फबारी से हरियाणा में ठंड, शिमला-जम्मू से ठंडा रहा सिरसा

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Update Today: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। इसके चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडा हरियाणा का सिरसा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-शिमला से भी ठंडा रहा सिरसा

    शिमला का न्यूनतम तापमान 5.4, जम्मू का 5.3 डिग्री रहा। इसी प्रकार सिरसा (Sirsa colder than Shimla-Jammu) का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पहुंच गया। आने वाले दिनों में अभी न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट होने की उम्मीद है।

    वहीं हवा चलने से प्रदेश की हवा भी साफ हुई है। मौसम में बदलाव निरंतर हो रहा है। रात के समय ठंडी हवाएं चलने से तापमान नीचे जा रहा है। दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य के आस पास है।

    हिसार में 24.8 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

    रात के समय ठंड अधिक है। इसके चलते सिरसा का 4.8 डिग्री तो करनाल का 5.7, रोहतक का 6.2 और हिसार का 6.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। दूसरी तरफ दिन में धूप खिलने के कारण हिसार अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों की माने तो फरवरी माह में न्यूनतम तापमान इतना रहता है। यह गेहूं की फसल के लिए काफी बेहतर है। मौसम में अभी नमी होने के कारण फसल को फायदा मिला रहा है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: प्रदेश के मौसम में हो रहा लगातार बदलाव... शीत लहर जारी, धूप खिलने से मौसम हुआ साफ

    हवा चलने से प्रदेश की हवा साफ

    वहीं किसानों को विज्ञानियों ने जरूरत पड़ने पर पानी लगाने की सलाह भी दी है। प्रदेश में चल रही शीतलहर और हवा से हवा साफ हुई है। प्रदेश के 13 शहरों की हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से भी नीचे है। इसके अलावा गुरुग्राम का एक्यूआई 189 तक पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा; चार दिन बाद फिर छाएंगे बादल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    comedy show banner