Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा; चार दिन बाद फिर छाएंगे बादल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 08:19 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा के मौसम में बदलाव के साथ ही महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। अभी तापमान कम होने से रात के समय शीतलहर (Cold Wave in Haryana) चलने के कारण ठंड है। वहीं मौसम विज्ञानियों की तरफ से 13 फरवरी से आंशिक बादल रहने की संभावना व्यक्त की गई है।मौसम में परिवर्तन के चलते रात के तापमान में गिरावट हो रही है।

    Hero Image
    हरियाणा में 13 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

    वहीं, कल भी लोगों ने ठंड महसूस की। इसी के साथ प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ही महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। अभी तापमान कम होने से रात के समय शीतलहर (Cold Wave in Haryana) चलने के कारण ठंड है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

    दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान 20 को पार कर गया है। वहीं मौसम विज्ञानियों की तरफ से 13 फरवरी से आंशिक बादल रहने की संभावना व्यक्त की गई है। उनकी तरफ से अभी वर्षा की संभावना व्यक्त नहीं की गई। मौसम में परिवर्तन के चलते रात के तापमान में गिरावट हो रही है।

    वीरवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार में दिन के समय धूप खिली जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। इसी प्रकार करनाल का न्यूनतम तापतान 5.8 डिग्री तक पहुंच गया।

    14 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना

    प्रदेश के बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान आठ-नौ डिग्री के आस पास है जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के पार कर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी मौसम साफ है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weekly Weather: मौसम ने ली फिर करवट, कहीं धूप तो कहीं बादल; अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?

    हवाएं चलने से गिरेगा दिन-रात का पारा

    इस दौरान राज्य में बीच-बीच में शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रह सकती है। परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13-14 फरवरी के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादल रहने की भी संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: प्रदेश के मौसम में हो रहा लगातार बदलाव... शीत लहर जारी, धूप खिलने से मौसम हुआ साफ

    comedy show banner