विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: प्रदेश के मौसम में हो रहा लगातार बदलाव... शीत लहर जारी, धूप खिलने से मौसम हुआ साफ

By Amit Dhawan Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Thu, 08 Feb 2024 03:00 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Feb 2024 07:20 AM (GMT+05:30)

बुधवार को प्रदेश के मौसम में बदलाव के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से शीत लहर जारी रही और हिसार जिले ...और पढ़ें

प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव होने से शीत लहर जारी (फाइल फोटो)
प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव होने से शीत लहर जारी (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को बदलाव के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से शीत लहर जारी रही। जिले में 7.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। दिन के समय जिले में वर्षा की हल्की बौछार हुई। इसके चलते लोग ठंड से बचते दिखे।

वहीं प्रदेश में करनाल का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया है। विज्ञानियों की तरफ से आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम में बदलाव के चलते तेजी से तापमान में बदलाव हो रहा है। प्रदेश के करनाल जिले का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक गिर गया।

हिसार का तापमान

इसके अलावा हिसार का न्यूनतम तापमान गिर कर 5.6 डिग्री पहुंच गया। तापमान में गिरावट के साथ ही बुधवार को दिन में शीत लहर चली। हवा की गति 7.4 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हवा चलने से लोग परेशान रहे।

ये भी पढे़ं- गुरुग्राम-फरीदाबाद की हवा में कितना जहर है? वैदर स्टेशनों से मिलेगी जानकारी

सुबह के समय धूप खिलने के बाद अचानक से दोपहर को मौसम में बदलाव हुआ। दोपहर करीब एक बजे वर्षा की हल्की बौछार हुई। लोगों बचने के लिए शैड के नीचे तक पहुंच गए लेकिन बाद में दोपहर को दोबारा से धूप खिलने मौसम साफ हुआ।

जिलावार- न्यूनतम व अधिकतम तापमान

अंबाला- 6.5 व 18.3

भिवानी- 9.2 व 18.2

गुरुग्राम- 0 6.8 व 18.8

हिसार- 5.6 व 18.2

करनाल- 4.2 व 18.5

कुरुक्षेत्र- 7.3 व 18.7

नारनौल- 10.2 व 21

पानीपत- 8 व 17.5

रोहतक- 7.2 व 16.5

सिरसा- 8.6 व 19.6

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के पंचकूला-चंडीगढ़ सहित कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, इस मामले में चल रही कार्रवाई