Haryana Weekly Weather: मौसम ने ली फिर करवट, कहीं धूप तो कहीं बादल; अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?
Haryana Weather Update Weekly पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को हरियाणा के कुछ जिलों में धूप निकली। वहीं दोपहर में अच्छी खासी धूप खिली रहती है। हरियाणा के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है तो कहीं पर बारिश भी हो सकती है। हिसार में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, हिसार।Haryana Weekly Weather News पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को हरियाणा के कुछ जिलों में धूप निकली। कह सकते हैं कि मौसम ने अचानक फिर से करवट ली है। सर्द हवाओं के चलने के कारण मैदानी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है।
वहीं दोपहर में अच्छी खासी धूप खिली रहती है। लेकिन बीच-बीच में सर्द हवाओं के चलने के कारण धूप भी इसके सामने पस्त होती नजर आ रही है। हरियाणा के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है तो कहीं पर बारिश भी हो सकती है।
जानें अगले एक सप्ताह हरियाणा में कैसा रह सकता है मौसम?
हिसार में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है है तो वहीं पर न्यूनतम तापमान सात से तेरह डिग्री तक रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Chandigarh News: समान काम समान वेतन की नीति का पालन नहीं, अनुबंध कर्मियों की याचिका पर HC का नोटिस
न्यूनतम पारा जा सकता है छह से सात डिग्री तक
अगर अब हरियाणा के गृहमंत्री के शहर की बात की जाए तो अंबाला में अगले सात दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा छह से सात डिग्री तक नीचे गिर सकता है।
करनाल जिले में आज थोड़े बादल रहने की संभावना है। यहां के न्यूनतम तापमान की बात करें तो पारा छह डिग्री तक गिर सकता है तो वहीं अधिकतम पारा 22 डिग्री तक जा सकता है। 12 से 14 फरवरी को बारिश पड़ने की संभावना है।
पानीपत में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना
ऐतिहासिक जिले पानीपत की अगर बात करें तो यहां पर भी बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। अगले सात दिन मौसम की बात करें तो न्यूनतम पारा छह से सात डिग्री तक गिर सकता है जबकि अधिकतम पारा 20 से 22 डिग्री तक ऊपर चढ़ सकतै है। 12 से 14 फरवरी को बारिश पड़ने की भी संभावना जताई गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।