Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hisar Nagar Nigam Election Result: हिसार के मेयर बने प्रवीण पोपली, नगर निगम में BJP ने दूसरी बार मारी बाजी

    Hisar Nagar Nigam Election Result हिसार नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रवीण पोपली ने कांग्रेस के कृष्ण टिटू सिंगला को हराकर जीत हासिल की। पोपली को 96396 वोट मिले जबकि सिंगला को 31873 वोट मिले। भाजपा ने 20 में से 17 वार्डों में जीत दर्ज की। मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। बता दें कि हिसार में भाजपा ने दूसरी बार जीत दर्ज की है।

    By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 12 Mar 2025 04:13 PM (IST)
    Hero Image
    हिसार से प्रवीण पोपली ने दर्ज की जीत (फोटो- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, हिसार। Hisar Nagar Nigam Election Result: हिसार नगर निगम में भाजपा के प्रवीण पोपली ने जीत दर्ज की है। हिसार नगर निगम में दूसरी बार भाजपा का मेयर बना है। प्रवीण पोपली ने कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्ण टिटू सिंगला को हराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली (Praveen Popali) को 96396 और कांग्रेस के उम्मीदवार टिटू सिंगला को 31873 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी ने 64456 मतों से जीत दर्ज की है।

    मतगणना के लिए मेयर पद के लिए महाबीर स्टेडियम स्थित जिम्नेजियम हाल (पश्चिमी भाग) और पार्षद पद के 1 से 20 वार्ड के सदस्यों के लिए जिम्नेजियम हाल (पूर्वी भाग) को सुनिश्चित किया गया है।

    7 उम्मीदवार थे मैदान में

    हिसार नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए 7 कैंडिडेट मैदान में थे। जिसमें इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ने वाले दर्शन को 1892, मीरा लोट को 1892, गुरप्रीत सिंह को 1848, सुरेंद्र भोरिया को 1665 और नोटा को 2012 वोट मिले।

    वहीं, अगर हिसार नगर निगम के 20 वार्डों की बात करें तो इनमें से 17 पर बीजेपी उम्मीदवारों ने परचम लहराए हैं। जबकि एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी और बाकी दो में निर्दलीयों ने बाजी मारी है।

    स्टेडियम में बिना तलाशी के नहीं मिला प्रवेश

    मोबाइल फोन, पेन, बीड़ी-सिगरेट, माचिस, घड़ी, थैला, अंगूठी, कड़ा, ब्लेड, चाकू, हथियार और तरल पदार्थ जैसे सामान ले जाने पर सख्त रोक थी। केवल उम्मीदवार और उनके अधिकृत एजेंट ही पहचान पत्र के साथ मतगणना केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।

    बाल भवन में मीडिया कर्मियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया था, जहां से चुनाव से जुड़ी सभी ताजा जानकारियां साझा की जाएंगी। मतगणना के दिन पार्किंग की व्यवस्था गवर्नमेंट कालेज ग्राउंड में की गई है, जहां प्रवेश राजगढ़ रोड से होगा। प्रशासन ने शहर में धारा 163 लागू की थी।

    प्रवेश पत्र किए गए थे जारी

    मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए थे। चुनाव एजेंट को भी आई कार्ड जारी किए गए थे। पार्षद चुनाव की मतगणना के दौरान एजेंटस की बैठने की अलग से व्यवस्था थी।

    ड्यूटियां लगाई गईं

    मतगणना को लेकर ड्यूटियां लगाई गई थी। दोनों जगहों के लिए 44 पार्टी बनाई गई थी, इसके साथ ही 20 प्रतिशत स्टाफ को रिजर्व रखा गया था। मतगणना के लिए 159 कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई थी।

    ये भी पढ़ें- Karnal Nagar Nigam Result: करनाल नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, रेणु बाला गुप्ता ने लगाई जीत की हैट्रिक

    ये भी पढ़ें- Haryana Nikay Chunav Results Live: बन गई ट्रिपल इंजन की सरकार, 10 में से 9 शहरों में बीजेपी के मेयर, कांग्रेस जीरो पर आउट