Karnal Nagar Nigam Result: करनाल नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, रेणु बाला गुप्ता ने लगाई जीत की हैट्रिक
Karnal Nagar Nigam Election Result करनाल नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता (Renu Bala Gupta) ने लगातार तीसरी बार मेयर पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा को मात दी। रेणु बाला गुप्ता ने पहले पार्षद पद का चुनाव जीता था और फिर पार्षदों ने उन्हें मेयर बनाया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थीं।
जागरण संवाददाता, करनाल। करनाल नगर निगम चुनाव (Karnal Nagar Nigam Result) में भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता लगातार तीसरी बार मेयर बन गई हैं। नगर निगम गठन के बाद पहले चुनाव में रेणु बाला गुप्ता (Renu Bala Gupta) ने पहले पार्षद पद का चुनाव जीता था। इसके बाद पार्षदों ने उन्हें मेयर बनाया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थी।
कांग्रेस प्रत्याशी को दी मात
वर्ष 2018 के चुनाव में रेणु बाला गुप्ता को मेयर पद की टिकट मिली। तब उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी आशा वधवा को हराया था। लगातार दूसरी बार भाजपा ने रेणु बाला पर विश्वास जताया और मेयर पद की टिकट दी।
इस चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा को मात दी। वर्ष 2018 में उन्होंने वधवा की पत्नी आशा वधवा को हराया था। दो चुनाव में वह पति व पत्नी दोनों को हरा चुकी हैं।
इन स्थानों पर हुई मतगणना
- करनाल नगर निगम: पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, करनाल।
- नीलोखेड़ी नगर पालिका: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नीलोखेड़ी।
- इंद्री नगर पालिका: कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, इंद्री।
- असंध नगर पालिका: कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, असंध।
काउंटिंग एजेंट को ये थी अनुमति
काउंटिंग एजेंट को पैन, पेंसिल व कागज लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक मतगणना केंद्र पर क्लॉक रूम बनाया गया है, जिसमें उम्मीदवार अपना मोबाइल जमा करवा सकते हैं।
9 नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा
हरियाणा (Haryana Nikay Chunav Results Live) के 10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं, मानेसर से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल की है। कांग्रेस का एक भी मेयर (Haryana Mayor Election Result 2025 Updates) नहीं बना है।
तीसरी बार करनाल की मेयर बनीं रेणु बाला गुप्ता
करनाल नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता लगातार तीसरी बार मेयर बनी हैं। नगर निगम गठन के बाद पहले चुनाव में रेणु बाला गुप्ता ने पहले पार्षद पद का चुनाव जीता था। इसके बाद पार्षदों ने उन्हें मेयर बनाया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थी।
वर्ष 2018 के चुनाव में रेणु बाला गुप्ता को मेयर पद की टिकट मिली। तब उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी आशा वधवा को हराया था। लगातार दूसरी बार भाजपा ने रेणु बाला पर विश्वास जताया और मेयर पद की टिकट दी।
इस चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा को मात दी। वर्ष 2018 में उन्होंने वधवा की पत्नी आशा वधवा को हराया था। दो चुनाव में वह पति व पत्नी दोनों को हरा चुकी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।