Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • haryana
  • panchkula
LIVE BLOG

Haryana Nikay Chunav Results Live: बन गई ट्रिपल इंजन की सरकार, 10 में से 9 शहरों में बीजेपी के मेयर, कांग्रेस जीरो पर आउट

हरियाणा (Haryana Nikay Chunav Results Live) में 10 नगर निगमों में से 9 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, मानेसर से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल की है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी का एक भी मेयर (Haryana Mayor Election Result 2025 Updates) नहीं बना है। पानीपत से बीजेपी प्रत्याशी कोमल सैनी, हिसार से प्रवीण पोपली और सोनीपत से राजीव जैन मेयर बने हैं।

By Nitish Kumar Kushwaha Wed, 12 Mar 2025 04:37 PM (IST)
News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana Nikay Chunav Results Live) के 10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं, मानेसर से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल की है। कांग्रेस का एक भी मेयर (Haryana Mayor Election Result 2025 Updates) नहीं बना है। 

12 Mar 20254:37:27 PM
करनाल से क्या रहा रिजल्ट

 करनाल से ये प्रत्याशी जीते

  • वार्ड -1- सुदेश रानी , भाजपा 
  • वार्ड- 2- बेबी पाल , भाजपा
  • वार्ड -3- आजाद पप्पू लाठर
  • वार्ड- 4 - भूपेंद्र नौतना, भाजपा
  • वार्ड- 5 सुभाष चंद कंबोज, भाजपा
  • वार्ड- 6- अंकित तीतोरिया, निर्दलीय
  • वार्ड- 7- जोगिंदर शर्मा, भाजपा, जीत,
  • वार्ड- 8- संकल्प भंडारी, भाजपा, जीत,
  • वार्ड- 9- सुजाता अरोड़ा, भाजपा, जीत
  • वार्ड-10- आयशा कुमारी, निर्दलीय
  • वार्ड-11- संजीव मेहता, भाजपा 
  • वार्ड-12- मोनिका गर्ग, भाजपा
  • वार्ड-13- ईश गुलाटी, निर्दलीय
  • वार्ड-14- अमृत लाल जोशी, भाजपा
  • वार्ड-15- प्रियंका सैनी, निर्दलीय
  • वार्ड-16- रानी धानक, भाजपा 
  • वार्ड-17- ममता सैनी, भाजपा
  • वार्ड-18- हरजीत सिंह लाडी, भाजपा 
  • वार्ड- 19 - राजेश अग्गी, भाजपा 
  • वार्ड- 20 सुधीर यादव, भाजपा

12 Mar 20253:29:28 PM
पानीपत के सभी 26 वार्डों के परिणाम आए सामने

वार्ड संख्या-01 अनीता रानी परुथी (बीजेपी)
वार्ड संख्या-02 काजल शर्मा (बीजेपी)
वार्ड संख्या-03 अनिल बजाज (बीजेपी)
वार्ड संख्या-04 अंजलि शर्मा (नीर्दलीय)
वार्ड संख्या-05 जयदीप (बीजेपी)
वार्ड संख्या-06 कोमल (बीजेपी)
वार्ड संख्या-07 अशोक कटारिया (बीजेपी)
वार्ड संख्या-08 सरोज सुरेश वर्मा (नीर्दलीय)
वार्ड संख्या-09 नवल जिंदल (बीजेपी)
वार्ड संख्या-10 कमल अरोड़ा (बीजेपी)
वार्ड संख्या-11 अंजना प्रीतम गुर्जर (बीजेपी)
वार्ड संख्या-12 अश्विनी कुमार उर्फ सोनू संधू (बीजेपी)
वार्ड संख्या-13 सर्वेश शर्मा (बीजेपी)
वार्ड संख्या-14 अजीत उर्फ बिट्टू प्रजापत (बीजेपी)
वार्ड संख्या-15 अमित नारंग (बीजेपी)
वार्ड संख्या-16 अन्नू अजय शर्मा (बीजेपी)
वार्ड संख्या-17 रजनी गर्ग (बीजेपी)
वार्ड संख्या-18 बबलू (नीर्दलीय)
वार्ड संख्या-19 नेहा शर्मा (बीजेपी)
वार्ड संख्या-20 तरूण गांधी (बीजेपी)
वार्ड संख्या-21 संजीव दहिया (बीजेपी)
वार्ड संख्या-22 रोकी गहलोत (बीजेपी)
वार्ड संख्या-23 अनिल मदान (बीजेपी)
वार्ड संख्या-24 सांची तनेजा (बीजेपी)
वार्ड संख्या-25 मनजीत कौर (बीजेपी)
वार्ड संख्या-26 कुसुम दुष्यंत भट्टी (बीजेपी)

12 Mar 20252:41:12 PM
लगातार तीसरी बार मेयर बनीं रेणु बाला गुप्ता

करनाल नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता लगातार तीसरी बार मेयर बनी हैं। नगर निगम गठन के बाद पहले चुनाव में रेणु बाला गुप्ता ने पहले पार्षद पद का चुनाव जीता था। इसके बाद पार्षदों ने उन्हें मेयर बनाया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थी। वर्ष 2018 के चुनाव में रेणु बाला गुप्ता को मेयर पद की टिकट मिली। तब उन्होंने नीर्दलयी प्रत्याशी आशा वधवा को हराया था। लगातार दूसरी बार भाजपा ने रेणु बाला पर विश्वास जताया और मेयर पद की टिकट दी। इस चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा को मात दी। वर्ष 2018 में उन्होंने वधवा की पत्नी आशा वधवा को हराया था। दो चुनाव में वह पति व पत्नी दोनों को हरा चुकी हैं।

12 Mar 20252:29:29 PM
अंबाला छावनी निकाय चुनाव मे जीतने वाले प्रत्याशी

वार्ड नंबर 1 सोनू गुज्जर (नीर्दलीय)
वार्ड नंबर 2 रेनू (बीजेपी)
वार्ड नंबर 3 मोहित कौशिक (बीजेपी)
वार्ड नंबर 4 शिल्पा
वार्ड नंबर 5 जीवन (नीर्दलीय)
वार्ड नंबर 6 संदीप (नीर्दलीय)
वार्ड नंबर 7 संदीप अत्री (बीजेपी)
वार्ड नंबर 8 सोमनाथ (बीजेपी)
वार्ड नंबर 9 रेनू चौहान (बीजेपी)
वार्ड नंबर 10 रमन छतवाल (बीजेपी)
वार्ड नंबर 11 नीलम कश्यप (बीजेपी)
वार्ड नंबर 12 सतीश धीमान (बीजेपी)
वार्ड नंबर 13 ऋतु शर्मा (बीजेपी)
वार्ड नंबर 14 हरमिंदर हीरा (नीर्दलीय)
वार्ड नंबर 15 भूपेश शर्मा (बीजेपी)
वार्ड नंबर 16 भोली बिंद्रा (बीजेपी)
वार्ड नंबर 17 रश्मी (बीजेपी)
वार्ड नंबर 18 शाम सुंदर (बीजेपी)
वार्ड नंबर 19 गौरव सैनी (बीजेपी)
वार्ड नंबर 20 प्रियंका (बीजेपी)
वार्ड नंबर 21 बलविंद्र पाल (बीजेपी)
वार्ड नंबर 22 प्रमोद लक्की (बीजेपी)
वार्ड नंबर 23 लालता प्रसाद (बीजेपी)
वार्ड नंबर 24 अमन नगर (बीजेपी)
वार्ड नंबर 25 राहुल सोनकर वीरू (नीर्दलीय)
वार्ड नंबर 26 नरेश धवन (बीजेपी)
वार्ड नंबर 27 शिवा काकरान (बीजेपी)
वार्ड नंबर 28 महेश अग्रवाल (बीजेपी)
वार्ड नंबर 29 सुधीर जायसवाल (नीर्दलीय)
वार्ड नंबर 30 नीतू (बीजेपी)
वार्ड नंबर 31 डॉक्टर शशि लोंगिया (बीजेपी)
वार्ड नंबर 32निधि गर्ग (बीजेपी)

12 Mar 20252:25:25 PM
थानेसर नगर परिषद बीजेपी प्रत्याशी माफी देवी ने दर्ज की जीत

 कुरुक्षेत्र के थानेसर नगर परिषद से भाजपा प्रत्याशी माफी देवी ने 32577 वोटों से जीत हासिल की है। 

12 Mar 20251:52:55 PM
हरियाणा में 9 शहरों में बीजेपी के मेयर

कहां से कौन बना मेयर?

पानीपत-कोमल सैनी (बीजेपी)
गुरुग्राम- राजरानी मल्होत्रा (बीजेपी)
रोहतक- राम अवतार वाल्मीकि (बीजेपी)
हिसार- प्रवीण पोपली (बीजेपी)
करनाल- रेणु बाला गुप्ता (बीजेपी)
अंबाला- शैलजा सचदेवा (बीजेपी)
सोनीपत- राजीव जैन (बीजेपी)
फरीदाबाद- प्रवीन जोशी (बीजेपी)
यमुनानगर- सुमन बहमनी (बीजेपी)
मानेसर- डॉ. इंद्रजीत यादव (निर्दलीय)

12 Mar 20251:17:34 PM
पानीपत की मेयर बनी कोमल सैनी

पानीपत से कोमल सैनी ने चुनाव में जीत हासिल किया है। कोमल सैनी पानीपत की मेयर बन गई हैं। उन्होंने 160091 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सविता गर्ग को 121955 वोटों से हराया है।

12 Mar 20251:15:21 PM
फरीदाबाद में एक ही परिवार के तीन लोग जीते चुनाव

फरीदाबाद में एक ही परिवार के तीन प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। ये लोग निगम का चुनाव निर्दलीय तौर पर लड़ रहे थे। फरीदाबाद में पति-पत्नि और देवर ने चुनाव जीता है।


वार्ड नंबर 42 - दीपक यादव (पति)
वार्ड नंबर 43 - रश्मि यादव (पत्नी)
वार्ड नंबर 40 - पवन यादव (देवर)

12 Mar 202512:29:53 PM
हिसार से बीजेपी प्रत्याशी प्रवीन पोपली बने मेयर

हिसार से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीन पोपली ने जीत हासिल की है। वह इस शानदार जीत हासिल कर मेयर बन गए हैं। प्रवीन पोपली ने 64 हजार 456 वोटों से जीत दर्ज की है।

12 Mar 202512:25:22 PM
अपने प्रत्याशी की जीत पर जश्न मनाती महिलाएं
blog images

 हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बीच अपने प्रत्याशी की जीत पर जश्न मनाती महिलाएं। इस दौरान कई महिलाएं डांस करते हुए भी नजर आ रही हैं।

12 Mar 202512:20:08 PM
रोहतक में बीजेपी प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि ने दर्ज की जीत

नगर निगम चुनाव में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि ने 45198 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सूरजमल किलोई को हराया है।

12 Mar 202512:18:58 PM
फरीदाबाद में बीजेपी प्रत्याशी प्रवीन जोशी 227768 वोटों से आगे

नगर निगम फरीदाबाद में मेयर पद के चुनाव की मतगणना में पांच राउंड पूरा होने के बाद भाजपा की प्रत्याशी प्रवीन जोशी 227768 वोटों से आगे हो गई हैं। उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। कुल 13 राउंड की गिनती होनी हैं। निगम चुनाव में 602070 वोट डाले गए थे। भाजपा की प्रवीन जोशी को अब तक 304434 वोट मिले हैं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की लता रानी को 76666 वोट मिले हैं। अन्य प्रत्याशियों में आम आदमी पार्टी की निशा दलाल फौजदार को मात्र 20679, बसपा की मनसा पासवान को 19454 वोट मिले। अन्य दो निर्दलीय प्रत्याशियों में अंजना शर्मा 6970 व संगीता यादव को 9686 वोट मिले हैं। नोटा को 7405 वोट मिले।

12 Mar 202512:03:37 PM
सिरसा में बीजेपी प्रत्याशी शांति स्वरूप ने दर्ज की जीत

सिरसा में बीजेपी प्रत्याशी शांति स्वरूप ने जीत हासिल की है। उन्होंने ने 12779 वोट से जीत दर्ज की है।

12 Mar 202511:42:46 AM
सोनीपत में बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन ने दर्ज की जीत

सोनीपत से भाजपा के प्रत्याशी राजीव जैन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार कमल दीवान को 34766 वोटों से हराया है।

12 Mar 202511:37:36 AM
पानीपत में जश्न में डूबे बीजेपी कार्यकर्ता
blog images

पानीपत में जीत के बाद जश्न मनाते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता।

12 Mar 202511:16:30 AM
हरियाणा में बन गई ट्रिपल इंजन की सरकार: मोहन लाल बडौली

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हरियाणा निकाय चुनाव और नगर निगम की मतगणना के बीच कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि अब विकास भी ट्रिपल होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुरी हार से पता चलता है कि कांग्रेस अब अपने खात्मे की ओर अग्रसर है। 

12 Mar 202511:13:16 AM
नगर निगमों में बीजेपी को भारी बढ़त

हरियाणा में नगर निगमों में बीजेपी को भारी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। मानेसर नगर निगम (निर्दलीय) को छोड़कर बाकी सभी नगर निगम में बीजेपी को बड़ी लीड मिल रही है। कांग्रेस सभी नगर निगम में पीछे है। 

12 Mar 202511:12:24 AM
अंबाला में बीजेपी प्रत्याशी शैलजा सचदेवा की शानदारी जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 20487 वोटों से हराया

अंबाला में बीजेपी प्रत्याशी शैलजा सचदेवा ने जीत हासिल की है और मेयर बन गई हैं। शैलजा सचदेवा ने कांग्रेस प्रत्याशी अमीषा चावला को 20487 वोटो से हराया है। 

12 Mar 202511:10:18 AM
कुरुक्षेत्र में थानेसर नगर परिषद में 32 वार्डों में 25 पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत

कुरुक्षेत्र में थानेसर नगर परिषद के चुनाव परिणाम में 32 वार्डों में से 25 में भाजपा और 7 में आजाद प्रत्याशी विजयी हुए हैं।

12 Mar 202511:08:27 AM
पानीपत नगर निगम में कई वार्डों के चुनावी नतीजे घोषित

पानीपत नगर निगम के चुनाव में वार्ड नंबर 1 से अनीता वार्ड नंबर 2 से काजल शर्मा वार्ड नंबर 3 से अनिल बजाज वार्ड नंबर 4 से अंजली शर्मा वार्ड नंबर 6 से कोमल पांचाल वार्ड नंबर 8 से सरोज वर्मा वार्ड नंबर 9 से नवीन जिंदल पार्षद निर्वाचित घोषित किए गए।

12 Mar 202511:03:50 AM
हथीन नगर पालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रेनू रानी की जीत

हथीन नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रेनू लता ने जीत हासिल की है। उन्हें 4108 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी आभा 2845 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। निर्दलीय सविता रानी को 1731 और निर्दलीय मीनू नकुल राघव को 1422 वोट मिले। नोटा का विकल्प चुनने वाले 55 मतदाता रहे।

12 Mar 202510:30:26 AM
हिसार में ईवीएम मशीन बदलने का लगा आरोप

नगर निगम हिसार के वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 4 में ईवीएम मशीन बदलने के प्रत्याशियों ने आरोप लगाए हैं। वार्ड नंबर 4 के विजेता प्रत्याशी को छोड़कर बाकी प्रत्याशियों ने मतगणना पूरी होने के बाद साइन करने से इनकार कर दिया। मतगणना का विरोध करते हुए प्रत्याशियों ने कोर्ट में जाने की चेतावनी दी है। वार्ड नंबर 1 प्रत्याशी रेखा ने आरओ को शिकायत भी दी है। वार्ड नंबर 4 के प्रत्याशियों द्वारा भी शिकायत देने की तैयारी की जा रही।

12 Mar 202510:07:42 AM
कुरुक्षेत्र के थानेश्वर नगर परिषद के 23 वार्डों के परिणाम घोषित

कुरुक्षेत्र में थानेश्वर नगर परिषद के 32 वार्डों में से अभी तक घोषित हुए 23 वार्डों के चुनाव परिणाम में 12, 16, 18, 23 नंबर वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं, बाकी सभी में बीजेपी ने जीत हासिल की है।

12 Mar 20259:59:16 AM
फरीदाबाद में बीजेपी प्रत्याशी प्रवीन जोशी पहले राउंड में 37763 वोटों से आगे

नगर निगम फरीदाबाद में पहले राउंड काउंटिंग पूरी होने के बाद मेयर पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी प्रवीन जोशी भारी बढ़त के साथ आगे हैं। कुल 13 राउंड हैं। निगम चुनाव में 602070 वोट डाले गए थे। पहले राउंड में 73942 वोटों की गिनती हुई। प्रवीन जोशी को पहले राउंड में 50824 वोट मिले हैं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की लता रानी को 13061 वोट मिले। इस तरह से पहले राउंड की गिनती में ही भाजपा प्रत्याशी प्रवीन जोशी 37763 वोट से आगे हो गई हैं। अन्य प्रत्याशियों में आम आदमी पार्टी की निशा दलाल फौजदार को मात्र 2713, बसपा की मनसा पासवान को 3765 वोट मिले। अन्य दो निर्दलीय प्रत्याशियों में अंजन शर्मा 1046 व संगीता यादव को 1424 वोट मिले। नोटा को 1109 वोट मिले।

12 Mar 20259:54:13 AM
10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे
blog images

हरियाणा में नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बता दें कि अब तक हुई मतगणना में प्रदेश के 10 निगमों में से 9 पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

12 Mar 20259:54:13 AM
अंबाला कैंट नगर परिषद चुनाव परिणाम
blog images

वार्ड नंबर एक से चित्रा समर्थक सोनू गुर्जर जीते।

वार्ड दो से भाजपा की रीना जीतीं।

अंबाला छावनी वार्ड 3 से मोहित कौशिक भाजपा प्रत्याशी जीते।

12 Mar 20259:38:06 AM
सोनीपत मेयर उपचुनाव में बीजेपी आगे

सोनीपत मेयर उपचुनाव में भाजपा के राजीव जैन दो राउंड के बाद 6800 वोटों से आगे हैं। 

12 Mar 20259:37:26 AM
रोहतक में मेयर पद के लिए पहले राउंड की मतगणना पूरी

मेयर पद का पहले राउंड की मतगणना

कुल मत - 14334
भाजपा प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि - 9796
कांग्रेस प्रत्याशी सूरजमल किलोई- 3198

12 Mar 20259:27:13 AM
हिसार में वार्ड नंबर 1,2 और 3 से बीजेपी प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

हिसार के वार्ड नंबर 01 में बीजेपी प्रत्याशी टीनू जैन की धर्मपत्नी सरोज जैन ने 3618 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, वार्ड 2 से बीजेपी प्रत्याशी मोहित सिंगल की जीत हुई है। वार्ड नंबर 3 से बीजेपी प्रत्याशी ज्योति वर्मा ने 2881 से जीत हासिल की है। वहीं, मेयर चुनाव में भाजपा के प्रवीण पोपली दूसरे राउंड में 6000 वोटों से आगे हैं।

12 Mar 20259:22:43 AM
जाखल में सभी 14 वार्डों के नतीजे भी घोषित

वार्ड-1 से पिंकी रानी 126 वोट से जीतीं।

वार्ड 2 से कुलवंत सिंह 62 वोट से जीते।

वार्ड 3 से संजीव 183 वोट से विजेता।

वार्ड 4 से रत्न लाल 71 वोट से जीते।

वार्ड 5 से सवर्ण सिंह 12 वोट से जीते।

वार्ड 6 से अशोक 244 वोट से जीते।

वार्ड 7 से सुनीता 51 वोट से जीतीं।

वार्ड 8 से पिंटू राम 75 वोट से जीते।

वार्ड 9 से चरनो 202 वोट से जीतीं।

वार्ड 10 से शिवा 19 वोट से जीते।

वार्ड 11 से सपना 124 वोट से जीतीं।

वार्ड 12 सुधीर कुमार 31 वोट से जीते।

वार्ड 13 यशपाल गर्ग 32 वोट से जीते।

वार्ड 14 परमजीत कौर 165 वोट से जीतीं।

12 Mar 20259:20:05 AM
गुरुग्राम निगम चुनाव के नतीजे

राउंड एक

राजरानी मल्होत्रा बीजेपी- 14422
सीमा पाहुजा कांग्रेस- 3537
नोटा- 768
कुल- 18727

राउंड दो

राजरानी मल्होत्रा बीजेपी- 6812
सीमा पाहुजा कांग्रेस- 853
नोटा- 337
कुल- 8002

राउंड तीन

राजरानी मल्होत्रा बीजेपी- 5216
सीमा पाहुजा कांग्रेस- 1109
नोटा- 243
कुल- 6568
....

17519 से बीजेपी प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा आगे हैं।

12 Mar 20259:18:15 AM
जाखल नगर पालिका प्रधान चुनाव में भाजपा हारी, विकास कामरा जीते

जाखल नगर पालिका प्रधान चुनाव में भाजपा को हार का सामने करना पड़ा है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी विकास कामरा ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल को 1319 वोट से हराया है।

12 Mar 20259:09:56 AM
Haryana Nikay Chunav Results Live: सिरसा में पहले राउंड की गिनती पूरी

सिरसा में पहले राउंड में बीजेपी के उमीदवार शांति स्वरूप 270 वोट से आगे हैं। दूसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार राजकुमार और तीसरे नंबर पर कांग्रेस कैंडिडेट जसविंदर कौर हैं।

BJP प्रत्याशी शांति स्वरूप 270 वोट से आगे
आजाद उम्मीदवार राजेंद्र कुमार 2515 वोट लेकर दूसरे स्थान पर
कांग्रेस प्रत्याशी जसविंदर कौर 1886 वोट लेकर तीसरे स्थान पर
BJP प्रत्याशी को मिले 2785 वोट

12 Mar 20258:56:27 AM
Haryana Nikay Chunav LIVE: पानीपत के वार्ड 02 से बीजेपी प्रत्याशी काजल शर्मा जीतीं

पानीपत में मतगणना शुरू हो चुकी है। पानीपत के वार्ड नंबर 2 से बीजेपी प्रत्याशी काजल शर्मा ने जीत हासिल की है।

12 Mar 20258:54:42 AM
Haryana Nikay Chunav LIVE: बल्लभगढ़ में मतगणना केंद्र के बाहर भारी मात्रा में पहुंचे समर्थक
blog images

बल्लभगढ़ सेक्टर 2 स्थित मतगणना केंद्र के बाहर विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक खड़े हुए हैं।

12 Mar 20258:47:13 AM
Haryana Nikay Chunav LIVE: फतेहाबाद के जाखल नगर पालिका के वार्डों के आए नतीजे

फतेहाबाद के जाखल नगर पालिका के कई वार्डों के नतीजे आ गए हैं।

वार्ड-1 से पिंकी रानी 126 वोट से जीती।
वार्ड-2 से कुलवंत सिंह 62 वोट से जीते।
वार्ड-3 से संजीव 183 वोट से विजेता।
वार्ड-4 से रत्न लाल 71 वोट से जीते।

12 Mar 20258:38:25 AM
Haryana Nikay Chunav Results Live: पानीपत में भी शुरू हुई मतगणना
blog images

पानीपत मेयर व पार्षद के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। वार्ड नंबर 1 की पार्षद प्रत्याशी अनीता निर्वाचित घोषित।

12 Mar 20258:33:14 AM
Haryana Nikay Chunav Results Live: गुरुग्राम में मतगणना शुरू
blog images

गुरुग्राम में पांचों निकाय क्षेत्र नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर, नगर परिषद सोहना तथा पटौदी जाटौली मंडी सहित नगर पालिका फर्रुखनगर में मतों की गिनती शुरू हो गई है।

12 Mar 20257:51:48 AM
Haryana Nikay Chunav Results Live: करनाल में मतगणना केंद्र के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

करनाल में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

VIDEO | Haryana Municipal Elections: Counting of votes will begin at 8 am in Karnal. Security heightened outside Pandit Chiranji Lal Sharma Government College.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/sgw0yx7YNt

— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2025

12 Mar 20257:46:53 AM
हरियाणा में नगर निगम और निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े प्रबंध

हरियाणा में नगर निगम और निकाय चुनाव को लेकर कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। हिसार में नगर निगम चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे महाबीर स्टेडियम में शुरू होगी। मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। पुलिस ने महाबीर स्टेडियम के चारों तरफ दस पुलिस नाके लगाए गए है। सुरक्षा का जिम्मा तीन डीएसपी, नौ इंस्पेक्टर और 500 पुलिस जवानों पर हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us