Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2021: दीपावली के दिन 2 घंटे 11 मिनट रहेगा शुभ मुहूर्त, जानें कब और कैसें करें पूजा

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Thu, 04 Nov 2021 06:46 PM (IST)

    दीपावाली पर लक्ष्मी पूजन के तीन मुहूर्त होते हैं। इन्हें प्रदोष काल निशीथ काल और महानिशीथ काल कहा जाता है। अमावस्या तिथि 4 नवंबर 2021 सुबह 6 बजकर 3 मिनट से समापन 5 नवंबर को सुबह 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।

    Hero Image
    दीवाली पर 6 बजकर 9 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक पूजा करने का शुभ मुहूर्त

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : दीपावली पर्व का त्योहार कल यानि वीरवार को है। ऐसे में बाजार सज गए है। धनतेरस पर रिकार्ड तोड़ खरीदारी लोगों ने की। मंगलवार को जो बाजार सुबह सुनसान नजर आ रहे थे वहीं दोपहर बाद बाजारों में पांव रखने के लिए जगह तक नहीं थी। यहीं हाल बुधवार को देखने को मिला। दीपावली से एक दिन पूर्व लोगाें ने जमकर खरीदारी की। वहीं दीपावली के दिन भी बाजारों में भीड़ रहेगी। ऐसे में कोरोना संकट के बाद यह पहली बार ऐसा मौका है जब लगातार पांच दिनों तक बाजारों में रौनक रहेगी। इससे पहले व्यापारियों के चेहरों पर रौनक गायब थी। लेकिन जैसे ही दीपावली का त्योहार आया तो व्यापारी भी खुश नजर आ रहे है। इस बार दीपावली पर्व पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 11 मिनट रहेगा। पिछले साल केवल 1 घंटे 37 मिनट का समय मिला था। लेकिन इस बार अच्छा समय मिलने के बाद लोग पूजा अर्चना भी अच्छे से कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली 2 घंटे 11 मिनट रहेगा शुभ मुहूर्त

    दीपावाली पर लक्ष्मी पूजन के तीन मुहूर्त होते हैं। इन्हें प्रदोष काल, निशीथ काल और महानिशीथ काल कहा जाता है। अमावस्या तिथि 4 नवंबर 2021 सुबह 6 बजकर 3 मिनट से समापन 5 नवंबर को सुबह 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। लक्ष्मी पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 9 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट तक है। प्रदोष काल 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक व वृषभ काल 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 6 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

    ऐसे करें पूजा

    -दीपावली पर लक्ष्मीजी की ऐसी फोटो खरीदें, जिसमें वे भगवान विष्णु के चरणों के पास बैठी हैं।

    -मां लक्ष्मी के चांदी से चरण चिह्न खरीदना चाहिए।

    -श्रीयंत्र देवी लक्ष्मी का प्रतीक है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

    -देवी लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल रखना अनिवार्य है। कमल के पौधे से कमल गट्टा भी मिलता है।

    -पूजनकर्ता मूर्तियों के सामने की तरफ बैठें। कलश को लक्ष्मीजी के पास चावलों पर रखें।

    ----

    '' दीपावली त्योहार मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना के साथ मनाएं। इस बार लक्ष्मी पूजा करने का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 11 मिनट है। वैसे रात 11 बजे तक पूजा अर्चना कर सकते है। अगर मुहूर्त के समय पूजा की जाए तो फल अधिक मिलता है। इसलिए नियम के अनुसार ही लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए।

                                                                                            - महेंद्र शर्मा, पुजारी दुर्गा मंदिर फतेहाबाद।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2021: जानें दीवाली के दिन क्‍यों होती है लक्ष्‍मी जी की पूजा, इसके पीछे क्‍या है मान्‍यताएं

    पुलिस कर्मचारियों ने संभाल रखी है स्थिति

    पुलिस ने दीपावली से दो दिन पहले ही ट्रैफिक प्लान बना लिया था। यहीं कारण है कि बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद कर दी है। दीपावली के दिन तो दो पहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। पुलिस ने थाना रोड पर मल्टीपपर्स पार्किंग, चार मरला कालोनी व जवाहर चौक पर नाकाबंदी कर दी है। यहां पर पुलिस कर्मचारियों व होमगार्डों की ड्यूटी लगा दी है। अगर कोई वाहन लेकर आता भी है तो उसे वापस भेजा जा रहा है। बाजार में 50 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी। पुलिस का मानना है कि त्योहार का सजीन है ऐसे में भीड़ होना संभाविक है। वहीं महिला पुलिस कर्मचारी भी बाजार में गश्त करती रही। सबसे अधिक भीड़ चार मरला कालोनी में देखने को मिली।

    पटाखों पर बैन, प्रशसन रख रहा निगरानी

    जिला प्रशासन ने पटाखों पर बैन लगा दिया है प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गांवों से लेकर शहर में पुलिस गश्त कर रही है। लेकिन चोरी चुपके पटाखे बेचे जा रहे है। लेकिन पुलिस इसकी निगरानी कर रही है। वही दीपावली के दिन होने वाली आगजनी को रोकने के लिए दमकल विभाग की तैयारी पूरी है। दमकल कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी है। वही नागरिक अस्पताल में अगर कोई झुलसने से व्यक्ति आता है तो उसका इलाज के लिए व्यवस्था की गई है। इसके लिए आपातकालीन में डाक्टर तैनात कर दिए गए है।

    नही लगेंगे बिजली के कट, शहर होगा रोशन

    जिले में सभी गांव जगममग योजना से जुड़ गए है। ऐसे में चौबीस घंटे बिजली जा रही है। वहीं ढाणी वासियों से लिए भी राहत है। अब दीपावली के दिन यहां पर भी बिजली के कट नहीं लगेंगे। अगर कहीं पर बिजली खराब भी हो जाती है तो कर्मचारी तुरंत ठीक करने के लिए पहुंचेंगे। नगरपरिषद ने शहर में रंगीन लाइटें लगवा दी है। ऐसे में दीपावली के दिन पूरा शहर रोशन नजर आएगा। इसके अलावा शहर में जो लाइटें खराब थी उसे भी ठीक करवा दिया जाएगा।