Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: दिल्ली से लेकर हरियाणा तक कड़ाके की ठंड, धूप के लिए तरसे लोग; दो दिन होगी बारिश, और गिरेगा पारा

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 08:16 AM (IST)

    Haryana Weather Update Today उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रतिदिन मौसम में हो रहे बदलाव के चलते छह दिन से धूप नहीं निकली है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गैप ज्यादा नहीं होने का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी आठ जनवरी तक धुंध की संभावना है और 9-10 को हल्की वर्षा हो सकती है।

    Hero Image
    दिल्ली से लेकर हरियाणा तक कड़ाके की ठंड, धूप के लिए तरसे लोग

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Update Today: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। प्रतिदिन मौसम में हो रहे बदलाव के चलते छह दिन से धूप नहीं निकली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गैप ज्यादा नहीं होने का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने ठंड ज्यादा बढ़ा दी है।

    दो दिन बारिश होने से और बढ़ेगी ठंड

    यदि पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो छह जनवरी 2023 को हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री पहुंच गया था। मगर अभी तक इतना नीचे किसी भी जिले का तापमान नहीं गया है।

    दूसरी तरफ शनिवार शाम को ही धुंध की चादर में शहर लिपटना शुरू हो गया था। अभी आठ जनवरी तक धुंध की संभावना है और 9-10 को हल्की वर्षा हो सकती है।

    ठंड से नहीं मिल रही राहत

    मौसम में बदलाव के चलते ठंड कम नहीं हो रही है। बर्फबारी का असर खास तौर पर दिखाई दे रहा है। न्यूनतम और अधिक तापमान को देखे तो उसमें ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं है, मगर दोनों तापमान में गैप भी नहीं बढ़ रहा है। इसके चलते ठंड कम नहीं हो रही है।

    धुंध के चलते ही पिछले छह दिन से धूप नहीं निकली है। चार जनवरी को दोपहर को कुछ देर के लिए धूप निकल रही थी लेकिन दोबारा से बादल छाने के कारण ठंड हो गई थी। धूप नहीं निकलने के कारण लोग परेशान है। वह घर के अंदर ही रहने को मजबूर है। पांच जिलों में सीवियर कोल्ड डे की संभावना है।

    इन जिलो में कोल्ड डे की संभावना

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिले में सीवियर कोल्ड डे होने की संभावना व्यक्त की है। इसमें घना कोहरा होने के साथ ठंडा दिन रहेगा। इसके साथ ही रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में घना कोहरा छाने के साथ ठंडा दिन रहेगा। इसमें विज्ञानियों की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- धुंध ही धुंध: सफेद चादर में लिपटा हरियाणा, शिमला से ठंडा अंबाला; कोहरे के बीच मनेगा नया साल, IMD की ये चेतावनी जारी

    ओस की फुहारों ने गिराया तापमान

    सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पर रहे हैं। शनिवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 12.1 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। पूरे दिन ओस की फुहारों ने ठंड में और बढ़ोतरी कर दी। आज घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को वातावरण में फॉग के साथ न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

    दो दिन बाद बारिश होने से साफ होगा आसमान

    सोमवार को भी धुंध रहेगी और मंगलवार को ठंडी हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। वर्षा से कोहरा-धुंध भी छंट जाएगा। इसके बाद 12 जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। शनिवार को दिन में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर आवागमन भी कम रहा।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: हरियाणा में कोहरे का सितम नए साल के जश्न को करेगा फीका, आज भी कोल्ड डे

    comedy show banner
    comedy show banner