धुंध ही धुंध: सफेद चादर में लिपटा हरियाणा, शिमला से ठंडा अंबाला; कोहरे के बीच मनेगा नया साल, IMD की ये चेतावनी जारी
Haryana Weather News Today हरियाणा में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। तो वहीं घना कोहरा भी परेशान कर रहा है। वहीं आज भी हरियाणावासियों को कोहरे से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। । भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 31 दिसंबर को भी घना कोहरा (Dense fog in Haryana) और कोल्ड डे की संभावना व्यकत की है। रविवार को कोहरा छाने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News Today: हरियाणा में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। तो वहीं, घना कोहरा भी परेशान कर रहा है। वहीं, आज भी हरियाणावासियों को कोहरे से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
घने कोहरे के बीच मनेगा नया साल
हरियाणा में आज घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी
तापमान कम होन से बढ़ रही भीषण ठंड
शिमला से भी ठंडा हुआ अंबाला
वहीं, अंबाला में शनिवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन का लोग इंतजार करते रहे लेकिन सूर्यदेव चंद मिनट ही दोपहर दो बजे के बाद दिखाई दिए और फिर से गायब हो गए। लिहाजा पारा एकदम 4.01 डिग्री लुढ़ गया। अधिकतम तापमान चार डिग्री घटने के कारण अंबाला में अधिकतम तापमान शिमला से भी कम रहा। शिमला में शनिवार को अधिकतम तापमान 13.05 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अंबाला में यह 13.01 डिग्री ही सिमट गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।