Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Update: हरियाणा में कोहरे का सितम नए साल के जश्न को करेगा फीका, आज भी कोल्ड डे

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 05:00 AM (IST)

    शनिवार को कोल्ड डे के चलते दिन भर ठंड रही। ठंड के चलते लोग घरों में रहने के लिए मजबूर रहे। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी जिलों में गैप कम रहा। इस गैप कम होने के कारण ठंड भी अधिक हो रही है। आइएमडी के अनुसार दो जनवरी से को प्रदेश के कुछ हिस्से में कोहरे से राहत मिलने की संभावना है।

    Hero Image
    हरियाणा में कोहरे में मनेगा नया साल, आज भी कोल्ड डे

    जागरण संवाददाता, हिसारः प्रदेश में कोहरे का कहर अभी जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 31 दिसंबर को भी घना कोहरा और कोल्ड डे की संभावना व्यक्त की है। नया साल भी घने कोहरे के बीच मनाया जा सकता है। वहीं भिवानी का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री तक पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी ठंड रहने की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार दिन में अभी ठंड रहने की संभावना है। रविवार को घने से घने कोहरा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कोल्ड डे के तहत ठंड अधिक रहेगी। शनिवार को कोल्ड डे के चलते दिन भर ठंड रही। ठंड के चलते लोग घरों में रहने के लिए मजबूर रहे।

    वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी जिलों में गैप कम रहा। इस गैप कम होने के कारण ठंड भी अधिक हो रही है। हिसार का न्यूनतम तापमान भी 7.7 डिग्री तक पहुंच गया है। आइएमडी के अनुसार दो जनवरी से को प्रदेश के कुछ हिस्से में कोहरे से राहत मिलने की संभावना है।

    comedy show banner
    comedy show banner