Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में देर रात चाकू से गोद कर युवक की हत्या, मां का रो-रो कर बुरा हाल

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 12:53 PM (IST)

    गुरुग्राम शहर (Gurugram Crime News) के सेक्टर- 40 में बुधवार देर रात चाकू से गोदकर एक नौजवान की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के गले और पेट पर चाकुओं के निशान मिले। मृतक का नाम निखिल है। जो टेंट हाउस में वेटर का काम करता था। मरने वाला युवक मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

    Hero Image
    Gurugram News: सेक्टर 40 में चाकू से गोद कर युवक की हत्या। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जिले के सेक्टर- 40 में बुधवार देर रात चाकू से गोदकर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। सेक्टर 40 में मकान नंबर 740 के बाहर युवक का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया गया।

    मृतक के गले और पेट पर चाकुओं के निशान

    उसके गले और पेट पर चाकुओं के निशान थे। गली में मौजूद गार्ड ने बताया कि युवक काफी दूर से दौड़ता हुआ आ रहा था और मकान के बाहर गिर गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की पहचान सेक्टर 39 झाड़सा निवासी 16 वर्षीय निखिल के रूप में की गई है। इसका परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला था। 15 साल पहले परिवार गुरुग्राम आया था।

    निखिल के पिता राजकुमार श्रमिक हैं। पिता ने बताया कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे निखिल घर पर ही था। उसी दौरान कोई बुलाकर ले गया। सुबह पुलिस ने वारदात के बारे में जानकारी दी। निखिल टेंट हाउस में वेटर का काम करता था।

    पुलिस ने कहा जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

    डीसीपी ईस्ट डॉक्टर मयंक गुप्ता ने बताया बुधवार देर रात साढ़े 11 बजे कंट्रोल रूम पर हत्या की जानकारी मिली थी। पुलिस (Gurugram Police) टीमें जांच में जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: JJP नेता रवींद्र सैनी की गोली मारकर हत्या, पांच सेकेंड में लगी तीन गोलियां, बदमाश मौके से फरार