विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हुड्डा बड़े खलनायक', अभय चौटाला ने भतीजे पर भी साधा निशाना'; कांग्रेस की सरकार नहीं बनने की बताई वजह

Published: Thu, 10 Apr 2025 07:24 PM (IST)

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने हुड्डा को प्रदेश का ...और पढ़ें

पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला। सौ. पार्टी।
पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला। सौ. पार्टी।

HighLights

  1. संगठन विस्तार को लेकर इनेलो ने गुरुग्राम में की पदाधिकारियों की बैठक।
  2. इनेलो अभय सिंह चौटाला ने हुड्डा की वजह से प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। इनेलो सुप्रीमो व पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश का सबसे बड़ा खलनायक बताते हुए कहा कि जेल जाने से बचने के लिए उन्होंने भाजपा से हाथ मिलाकर जनता को धोखा दिया।

भाजपा के इशारे पर हुड्डा ने इनेलो को इंडी गठबंधन में शामिल नहीं होने दिया। अगर इनेलो पार्टी गठबंधन में होती तो न केवल लोकसभा की सभी 10 सीटों पर कब्जा होता बल्कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सत्ता से बाहर हो जाती।

प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में बरकरार रहने के लिए मदद करने पर कांग्रेस और जजपा को गद्दार मानती है। वह 25 अप्रैल के बाद प्रदेश के 90 हलकाें के बड़े गांवों में जाकर जनता को भाजपा व कांग्रेस की मिलीभगत से अवगत कराएंगे।

'हुड्डा ने BJP के इशारे पर 16 विधानसभा में उतारा कमजोर प्रत्याशी'

बृहस्पतिवार को गुरुग्राम स्थित अपने निवास स्थान पर आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के इशारे पर 16 विधानसभा क्षेत्र में कमजोर प्रत्याशी उतारा। सभी चुनाव हार गए।

इस वजह से भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो गई। कांग्रेस व भाजपा को जनता समझ चुकी है। आने वाले समय इनेलो का है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों के साथ संवाद करें। केवल चेहरा दिखाने वाले और काम नहीं करने वाले लोगों की पार्टी संगठन में कोई जगह नहीं होगी।

करण चौटाला को मिली पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिम्मेदारी

बैठक में संगठन की मजबूती के ऊपर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के बाकी बचे सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति करने की जिम्मेदारी प्रकाश भारती एवं करण चौटाला को दी गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रकाश भारती, आदित्य देवीलाल, करण चौटाला एवं उमेद लोहान के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, रोहतक, झज्जर और सोनीपत के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ ही राज्य कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

सभी जिलाध्यक्षों को अपने जिलों में पार्टी कार्यालय खोलने और कार्यालय सचिव नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। संगठन में साफ छवि के उनलोगों को शामिल किया जाएगा जो चौधरी देवीलाल की विचारधारा से जुड़े हैं और किन्हीं कारणों से पार्टी को छोड़कर चले गए।

चौटाला की पुण्यतिथि को इस रूप में मनाएगी पार्टी

बैठक में हर साल 25 सितंबर को जननायक देवीलाल की जयंती और छह अप्रैल को पुण्यतिथि मनाने के अलावा एक जनवरी को स्व. चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के जन्मदिवस को कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। 20 दिसंबर को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि को लौहपुरुष दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

यही नहीं पार्टी 14 फरवरी को युवा दिवस और 17 अक्टूबर को पार्टी स्थापना दिवस मनाने के अलावा सभी महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाएगी। इसके लिए एक कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। बैठक में अशोक प्रधान को पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 30 से ज्यादा पर केस दर्ज