Gurugram: छह महीने घर में बंधक रही किशोरी से हैवानियत के मिले सबूत, कुत्ते से कटवाया और नग्न अवस्था में बनाया था वीडियो
किशोरी को बंधक बनाने के मामले में चार दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। सेक्टर-51 महिला थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में सबूत मिले हैं। ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। किशोरी को बंधक बनाने के मामले में चार दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। सेक्टर-51 महिला थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में सबूत मिले हैं। आरोपित महिला को जांच में शामिल किया गया है। वहीं, किशोरी की मां ने गुरुग्राम पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
शुक्रवार रात सेक्टर-57 स्थित एक घर से छह महीने से बंधक बनी घरेलू सहायिका किशोरी को पूर्व मेजर मनोहर लाल की फैमिली और किशोरी की मां ने छुड़ाया था। किशोरी की मां ने महिला व उसके दोनों बेटों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
खाना नहीं देते, फर्श पर सुलाते
उन्होंने थाना पुलिस को बताया था कि किशोरी के साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया। उसे कुत्ते से कटवाया जाता था, हथौड़ी से मारा गया। खाना न देने, फर्श पर सुलाने, नग्न अवस्था में वीडियो बनाने जैसे आरोप भी लगाए थे। वहीं, मंगलवार को किशोरी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इस दौरान दैनिक जागरण ने भी किशोरी से बातचीत की। किशोरी ने अपने साथ काम के दौरान रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत होने की कहानी दोहराई। उसने कहा कि पहला महीना तो ठीक रहा था। उसके बाद से उसका जीना हराम हो गया है। हर दिन उससे मारपीट की जाती थी।
एक समय खाना मिलता था। वहीं दोबारा भूख लगने पर जब खाना मांगती थी तो महिला उसे पीटती थी। महिला ने उसके बाल उखाड़े दिए।अभी भी उसके सिर पर छोटे-छोटे बाल हैं। हाथ के पीछे वाले हिस्से पर तेजाब से जलने के निशान भी हैं।
किशोरी का कराया बोन टेस्ट
एसीपी कविता ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित किशोरी की सरकारी अस्पताल से एमएलआर व डिस्चार्ज समरी प्राप्त की गई है। पीड़ित की उम्र के बारे में जानकारी के लिए ओसिफिकेशन टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में पीड़िता की उम्र 17 साल पाई गई है।
ये भी पढ़ें- ऑन डिमांड गुरुग्राम के बड़े होटलों में लड़कियों की सप्लाई, वेबसाइट के जरिए होता देह व्यापार; दलाल और युवती गिरफ्तार
डॉक्टर से मेडिकल ओपिनियन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। लेकिन दो डॉक्टर के बाहर होने पर होने की वजह से फाइनल ओपिनियन नहीं मिला है। बुधवार को इस मामले की फाइनल मेडिकल रिपोर्ट मिलेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।