Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram Global City: दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होगी गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी, होंगी ये सुविधाएं

    By JagranEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 07:44 AM (IST)

    Gurugram News गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होगी। ग्लोबल सिटी गुरुग्राम के विकास को नया आयाम देगी। बुर्ज खलीफा और यूनिवर्सल स्टूडियो की तर्ज पर हरियाणा खुद की आइकोनिक बिल्डिंग बनाएगाl तीसरे चरण की बैठक में फाइनल प्रारूप तैयार होने की उम्मीद है।

    Hero Image
    Gurugram Global City: दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होगी गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी

    गुरुग्राम [अनुराग अग्रवाल]l चंडीगढ़ हरियाणा की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होगी। प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को सिटी इन सिटी का नाम दिया है। पटौदी रोड पर द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास यह ग्लोबल सिटी 1,008 एकड़ में बसेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह सिटी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के किनारे बसने वाले पांच शहरों (पंचग्राम) से अलग होगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए हरियाणा सरकार दिल्ली व मुंबई में दो बैठकें कर चुकी है और तीसरी बैठक भी जल्द होने वाली है, जिसकी दुबई में होने की संभावना है।

    Gurugram News: पाक और चीन के पास देश के नए CDS अनिल चौहान की रणनीति का जवाब नहीं

    मुख्यमंत्री खुद कर रहे इस प्रोजेक्ट की निगरानी

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्वयं इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री बुधवार को जंगल सफारी का अवलोकन करने दुबई गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वहां ग्लोबल सिटी के प्रोजेक्ट पर भी उनकी उद्यमियों संग चर्चा होगी। इस परियोजना के तीसरे चरण की विधिवत बैठक होनी बाकी है।

    ग्लोबल सिटी को इस तरह तैयार किया जा रहा है, ताकि उसमें प्रवेश करते ही दुबई और सिंगापुर में होने का अहसास हो। यहां दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियो की तर्ज पर कोई आइकोनिक (प्रतिनिष्ठित) बिल्डिंग भी बनाई जाएगी। हालांकि वह बुर्ज खलीफा नहीं होगी, लेकिन हरियाणा सरकार उस आइकोनिक बिल्डिंग को अपना कोई अलग नाम देगी। ग्लोबल सिटी के लिए मास्टर प्लान तैयार हो चुका है।

    अमेरिकी नागरिकों को ग्रांट का झांसा देकर करते थे ठगी, पुलिस ने फर्जी काल सेंटर से नौ लोगों को दबोचा

    इस सिटी में भारतीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कारपोरेट आफिस खोलने को प्राथमिकता मिलेगी। इसके साथ ही रिहायशी क्षेत्र भी विकसित होंगे।

    ये सुविधाएं भी होंगी

    • गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से मानेसर जाने वाला मेट्रो रूट ग्लोबल सिटी से होकर गुजरेगा।
    • इंटर सिटी और सिटी बसों को भी ग्लोबल सिटी से कनेक्ट किया जाएगा।
    • रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के तहत सेमी हाई स्पीड ट्रेन की कनेक्टिविटी होगी।
    • दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए द्वारका एक्सप्रेस-वे से इस क्षेत्र को जोड़ा जाएगा।
    • ग्लोबल सिटी में 300 प्रतिशत एफएआर का प्रविधान करने का प्रस्ताव है।
    • एचएसआइआइडीसी इस प्रोजेक्ट को तैयार करेगी। इसमें स्कूल, अस्पताल, उद्योग व अन्य सुविधाएं होंगी।

    ग्लोबल सिटी का फायदा पूरे देश को मिलेगा

    उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्लोबल सिटी का प्रोजेक्ट अद्भुत है। यह शहर के अंदर एक अलग शहर होगा। इसमें ग्लोबल सिटी दुबई और सिंगापुर की तरह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इन सुविधाओं पर रिसर्च करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ एक टीम दुबई का दौरा करेगी। इस सिटी का लाभ पूरे देश को होगा।