विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram Nikay Chunav Results: गुरुग्राम से मेयर बनीं भाजपा की राजरानी, खुशी से झूम उठे कार्यकर्ता

Published: Wed, 12 Mar 2025 02:08 PM (IST)

गुरुग्राम नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी राजरानी ने जीत हासिल की है। राजरानी को 270781 वोट मिले हैं। उनके अलावा भाजपा के आशीष गुप्ता ने वार्ड 27 से जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 1 2 13 20 25 26 और 31 के नतीजे भी आ गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अभी पढ़ें पूरी खबर।

गुरुग्राम से भाजपा की राजरानी मेयर बनी हैं। जागरण फोटो
गुरुग्राम से भाजपा की राजरानी मेयर बनी हैं। जागरण फोटो

HighLights

  1. गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी राजरानी मेयर बनीं।
  2. राजरानी की जीत पर BJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
  3. कई वार्डों में भी भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के मेयर पद के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी राजरानी ने जीत हासिल की है। राजरानी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

गुरुग्राम नगर निगम की मेयर बनीं राजरानी को 2,70,781 वोट मिले हैं। उधर, नगर निगम गुरुग्राम वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी आशीष गुप्ता ने जीत दर्ज की है।

नगर निगम गुरुग्राम

वार्ड नंबर 1

योगेश-कांग्रेस- 340

सुंदर सिंह-भाजपा-4480

साहब राम-निर्दलीय-4094

नगर निगम गुरुग्राम

वार्ड नंबर 2 

ज्योत्सना यादव बीजेपी-4552

रिंपल यादव निर्दलीय-3006

तनु यादव निर्दलीय-1526

कमलेश कांग्रेस-571

पूजा यादव-227

नगर निगम गुरुग्राम 

 वार्ड नंबर 13

पवन कुमार बीजेपी-4657

राजेश कुमार कांग्रेस-600

अश्वनी शर्मा निर्दलीय -2140

श्रेयांश जैन निर्दलीय -847

नगर निगम गुरुग्राम

वार्ड नंबर 20

नारायण भडाणा बीजेपी-4835

महेश दायमा निर्दलीय-3866

अमित कुमार- निर्दलीय -217

अरविंद निर्दलीय -2371

मंगल सिंह निर्दलीय -2246

महेंद्र सिंह एडवोकेट निर्दलीय -1211

राहुल एडवोकेट निर्दलीय -574

नगर निगम गुरुग्राम

वार्ड नंबर 25

अनूप सिंह        - भाजपा-5967

नरेष सहरावत  -निर्दलीय- 4076

नगर निगम गुरुग्राम

वार्ड नंबर 26

सुनीता रानी बीजेपी-5401

निशा प्रताप सिंह निर्दलीय -323

नेहा रानी निर्दलीय -2074

सुनीता निर्दलीय-473

नगर निगम गुरुग्राम

वार्ड नंबर 31

दिलीप कुमार साहनी बीजेपी-7484

रेखा कांग्रेस-1704

हरियाणा के 10 नगर निगमों के नतीजे आए

हरियाणा के 10 नगर निगमों सहित 38 स्थानीय निकायों में ‘शहर की सरकार’ बनने का इंतजार अब खत्म हो गया है। दो और नौ मार्च को दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के परिणाम के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और शाम तक लगभग सभी जगह नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 

पांच निगमों में मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित

10 में से पांच निगमों में मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं। अधिकतर निकायों में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

यह भी पढ़ें-  Haryana Nikay Chunav Results: कांटे की टक्कर... कहीं एक तो कहीं 3 वोट से हुई जीत; खरखौदा नगर पालिका पर BJP का कब्जा

वहीं, भाजपा को जहां केंद्र और प्रदेश के बाद अब निकायों में भी सरकार बनने का भरोसा है तो गुटबाजी में फंसी कांग्रेस को चमत्कार की उम्मीद है। गुरुग्राम और अंबाला में मेयर पद पर भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर है, क्योंकि कोई तीसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं है।

भाजपा का अपने ही बागियों से मुकाबला

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं। चुनावी रण में भाजपा ने मेयर पद के लिए छह तो कांग्रेस ने पांच महिलाओं पर दांव खेला है। तीन नगर निगमों में मेयर पद के लिए भाजपा का अपने ही बागियों से मुकाबला है, जो कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इनमें गुरुग्राम से मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा, रोहतक से सूरजमल किलोई और करनाल से प्रत्याशी मनोज वधवा शामिल हैं।

यह भी पढे़ं- Manesar Nikay Chunav Result: मानेसर की मेयर बनीं डॉ इंद्रजीत यादव, BJP के सुंदरलाल को हराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।