यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुरुग्राम में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बिजली कपंनी के 11 ठिकानों पर छापा; 346 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा
गुरुग्राम में ईडी ने हाइथ्रो पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें 346 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का ...और पढ़ें

HighLights
- ईडी की गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई
- 346 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी उजागर
- कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए
संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम जोनल कार्यालय ने 10 सितंबर को मैसर्स हाइथ्रो पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और उसकी समूह कंपनियों से जुड़े 11 आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की।
यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और चेन्नई में की गई। जांच में सामने आया कि कंपनी और उसके निदेशकों ने बैंकों से भारी भरकम ऋण लेकर जनता के धन की हेराफेरी की। इस धोखाधड़ी से बैंकों को लगभग 346 करोड़ रुपये (साल 2009 से 2015 के बीच) का नुकसान हुआ।
जांच के अनुसार कंपनी ने पंजाब नेशनल बैंक से 168 करोड़, यूनियन बैंक से 56 करोड़, आईसीआईसीआई बैंक से 78 करोड़ और कोटक महिंद्रा बैंक से 44 करोड़ रुपये का ऋण लिया था।
बाद में कंपनी ऋण चुकाने में नाकाम रही और इसे एनपीए घोषित कर दिया गया। छापेमारी के दौरान ईडी ने कई डिजिटल उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।
जिनमें कंपनी के वित्तीय रिकार्ड, कर्ज का ब्योरा, निवेशकों की जानकारी, ऑडिट रिपोर्ट और अन्य कागजात शामिल हैं।
साथ ही कंपनी से जुड़े लोगों के कई बैंक खाते भी फ्रीज किए गए, जिनमें 55 लाख रुपये से अधिक की राशि पाई गई। मामले की आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- युगांडा की युवती को टक्कर मारने वाला कार ड्राइवर गिरफ्तार, अर्धनग्न अवस्था में क्यों मिली? इसकी चल रही जांच
