Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोप चुनाव आयोग पर लगा रहे पर फोटो PM नरेन्द्र मोदी का दिखा रहे... Rahul Gandhi की प्रेसवार्ता को लेकर शिकायत

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 10:03 PM (IST)

    भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मानहानि का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के लोगो और नेताओं की तस्वीरों का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। हुड्डा ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया मानहानि का आरोप।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाया है।

    उन्होंने राहुल गांधी खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में फिर साइबर थाना वेस्ट में शिकायत दी। उन्होंने जिला पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

    गुरुग्राम के सेक्टर 106 में रहने वाले सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों एक प्रेस काॅन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने वोटों की चोरी का आरोप लगाया था।

    सुरेंद्र ने कहा कि राहुल गांधी ने जो स्लाइड दिखाई, उसमें सबसे ऊपर भाजपा का लोगों कमल का फूल लगाया था। यह सर्वथा अनुचित है।

    उन्होंने अपनी स्लाइडों में गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के भी फोटो लगाए हैं। इससे भाजपा की छवि धूमिल होती है।

    उन्होंने कहा कि वह आरोप तो चुनाव आयोग पर लगा रहे हैं, लेकिन फोटो और लोगों भाजपा के लगाए हैं। इससे भाजपाई आहत हैं।

    यह भी पढ़ें- भारत को Dead Economy बताने वाले Trump ने सिर्फ गुरुग्राम से ही कमाए दो हजार करोड़

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें