विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav की पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी तबीयत, सांप के जहर की तस्करी के केस में सवाल-जवाब पर छूटे थे पसीने

By Vinay TrivediEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 09 Nov 2023 05:42 PM (IST)

Elvish Yadav Snake Venom सांपों के जहर की सप्लाई करने मामले में फंसे बिग बॉस के विनर एल्विश यादव की ...और पढ़ें

पुलिस की पूछताछ के बाद एल्विश यादव की बिगड़ी तबीयत
पुलिस की पूछताछ के बाद एल्विश यादव की बिगड़ी तबीयत

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सांपों के जहर की सप्लाई करने मामले में फंसे बिग बॉस के विनर एल्विश यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने पर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, किस अस्पताल में भर्ती कराया गया, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

नोएडा पुलिस ने की थी पूछताछ

खास बात है कि नोएडा पुलिस ने मंगलवार की रात को एल्विश यादव से सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में पूछताछ की थी। वकीलों की मौजूदगी में देर रात करीब तीन घंटे नोएडा कोतवाली सेक्टर-20 में पूछताछ हुई। डीसीपी, एसीपी और विवेचक ने केस से जुड़े सवालों के जवाब पूछे। 

खास बात है कि एल्विश मंगलवार रात दो बजे नोएडा के सेक्टर-20 थाने पहुंचे थे। उनके साथ वकील भी थे। पुलिस ने उनसे रेव पार्टी, सांप का नशा, सांप तस्करी और राहुल से कनेक्शन जैसे कई सवाल पूछे थे। सांप तस्करी से जुड़ा केस नोएडा के सेक्टर-49 में दर्ज हुआ था।

वहीं इसी मामले में दोबारा पूछताछ के लिए एल्विश को नोएडा पुलिस ने नोटिस भेजा था। गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। इस मामले में जानकारी के लिए एल्विश के पिता के मोबाइल नंबर पर कई बार फोन मिलाया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

कुछ सवालों में उलझता नजर आया एल्विश

कुछ सवालों के बेबाकी से जवाब दिए और कुछ में उलझता नजर आया। इसके बाद नोएडा पुलिस ने गुरुवार को दोबारा पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से वो पूछताछ के लिए नहीं जा सके। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने एल्विश को बेड रेस्ट की सलाह दी है। साथ ही उन्हें डेंगू और मलेरिया के टेस्ट करवाने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें- एल्विश यादव और राहुल का आमना-सामना कराने की तैयारी में नोएडा पुलिस, आज मिल सकती है सपेरों की कस्टडी रिमांड