Move to Jagran APP

पहले चरण में हुआ 72.80 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण

कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी से तीन फरवरी तक 4

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 05:06 PM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 06:33 PM (IST)
पहले चरण में हुआ 72.80 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण

अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम

loksabha election banner

कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी से तीन फरवरी तक 488 केंद्रों पर 23,023 कर्मियों को टीकाकरण किया गया। कुल 31,627 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था। विभाग के पास जिले में 37,427 स्वास्थ्य कर्मियों का रजिस्ट्रेशन हो रखा है। इसमें 5035 स्वास्थ्य विभाग के कर्मी हैं और 32,392 गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों में से 14,404 को टीका लगना बाकी है।

इधर, कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में जबरदस्त जागरूकता दिख रही है। न केवल लोग मास्क लगाकर चलते हैं बल्कि शारीरिक दूरी का भी हरसंभव पालन करने का प्रयास करते हैं। यही वजह है कि कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। 26 लोगों को हुई घबराहट:

बारह दिनों के टीकाकरण अभियान में कोई गंभीर बीमार नहीं हुआ। सिर्फ 26 लोग ऐसे रहे जिनको टीका लगने के बाद घबराहट और उल्टी की शिकायत रही थी लेकिन समय पर दवा देने से कुछ देर बाद वह ठीक हो गए। सभी केंद्रों पर जिस व्यक्ति को लगाया जाता है, उसे आधा घंटे तक केंद्र में बने निगरानी कक्ष में रखा जाता है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी पर इलाज दिया जा सके।

टीकाकरण का लेखा-जोखा

तारीख- केंद्र - लक्ष्य - टीकाकरण हुआ- लक्ष्य का प्रतिशत

16 जनवरी - -06 - 600 - 608- 101.33

18जनवरी - 45- 4836 - 2881- 59.57

21जनवरी - 53- 5061 - 4001- 79.06

22जनवरी - 36- 3600 - 3278- 91.06

23जनवरी - 86 - 5230 - 3124 - 59.73

24जनवरी - 26 -1200 - 660- 55.00

25जनवरी - 101 - 6250- 5002- 80.03

27जनवरी - 21 - 1050 - 919- 87.52

28जनवरी - 37 - 1600 - 970 - 60.63

29जनवरी - 28 - 850 - 372- 43.76

30 जनवरी - 28- 650- 581- 89.38

04 फरवरी- 21- 700- 627 - 89.57

- कुल केंद्र 488 लक्ष्य 31,627 टीकाकरण 23,023 प्रतिशत 72.80 बृहस्पतिवार से टीकाकरण का दूसरा राउंड शुरू हो गया है। पुलिस व नगर निगम कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। वहीं जिन स्वास्थ्य कर्मियों का रजिस्ट्रेशन हो रखा है, वह भी टीका लगवा सकते हैं। अभियान चल रहा है और जल्द सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा दिया जाएगा। बहुत ही बेहतर तरीके से अभियान चल रहा है। स्वास्थ्यकर्मी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

- डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, गुरुग्राम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.