Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad News: सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटा, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा; 11 सवारी घायल

    By Parveen Kaushik Edited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 23 Feb 2024 06:31 PM (IST)

    फरीदाबाद के हाईवे पर सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार ऑटो ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गया। इसमें सवार 11 लोग दब गए। अन्य वाहन चालकों ने पलटा हुआ ऑटो सीधा किया। एक शख्स को पैर में अधिक चोट लगी है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    फरीदाबाद के सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटा।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हाईवे पर सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार आटो ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गया। इसमें सवार 11 लोग दब गए। अन्य वाहन चालकों ने पलटा हुआ आटो सीधा किया। एक को पैर में अधिक चोट लगी है। बाकी को छुटपुट चोटें आई हैं। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चालक ऑटो को छोड़कर भाग गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक अन्य मामले में ग्रेटर फरीदाबाद के अमृता अस्पताल के निकट मास्टर रोड पर गोवंश को बचाने के प्रयास में एक कार पलट गई। इसमें एक घायल हो गया।

    ये भी पढे़ं- Faridabad Crime: तीसरी बार गर्भपात न कराना महिला को पड़ा भारी, ससुराल वालों ने बहू की जमकर पिटाई की

    दिल्ली से आ रहे थे लोग

    शुक्रवार दोपहर को पुरानी दिल्ली से कुछ लोेग यहां एसजीएम नगर में किसी काम से आ रहे थे। वह सभी बदरपुर बार्डर से एक आटो में बैठ गए। सेक्टर-28 मेट्रो के निकट तेज रफ्तार आटो कार को ओवरटेक करना चाहता था। ऐसा नहीं हो सका और कट मारने के चक्कर में वह कार से टकराकर पलट गया। इसमें सवार सभी 11 सवारी दब गई। हादसे से लोगों की भीड़ जुट गई। सेक्टर-28 चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल हुए हरी सिंह ने बताया कि वह पुरानी दिल्ली से यहां बैंक्विट हाल में काम के लिए ठेकेदार के पास आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

    यातायात हुआ प्रभावित

    इस हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। एक साथ इतने घायल हाईवे पर पड़े होने की वजह से वाहन चालक रुक-रुककर चल रहे थे। काफी वाहन चालक वहीं पर रुक गए। मदद करने लगे। हाल-चाल पूछने लगे। इससे पीछे वाहनों की लाइन लगती चली गई। करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में सभी घायलों को एक पिकअप में बिठाया तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चल सका।

    पुलिस पर उठे सवाल

    सवाल यह भी उठ रहा है कि एक ऑटो में 11 सवारी कैसे बैठ गई। हाईवे के विभिन्न चौराहों को पार करता हुआ आटो जा रहा था। या तो पुलिस सो रही थी या फिर उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। आटो में सवारियों की संख्या तय की हुई है। इसके बावजूद अत्यधिक सवारी भरी जा रही है। यही कारण है कि आटो पलट जाते हैं।

    गोवंश को बचाने के चक्कर में कार पलटी

    अमृता अस्पताल के पास मास्टर रोड पर गोवंश को बचाने के प्रयास में एक कार पलट गई। कार रोड किनारे एक खेत में जाकर गिरी। बताते हैं कि कार स्पीड में थी, जिस कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं कर सके। कार के एयरबेग भी खुल गए। हालांकि ड्राइवर को मामूली चोट आई है।

    ये भी पढे़ं- Faridabad Crime: पूर्व सरपंच से पहले मांगी पांच लाख की रंगदारी, नहीं दी तो चला दी गोली और हो गए फरार