Faridabad Crime: तीसरी बार गर्भपात न कराना महिला को पड़ा भारी, ससुराल वालों ने बहू की जमकर पिटाई की
फरीदाबाद के आदर्श नगर में एक महिला को गर्भपात न कराना भारी पड़ गया। तीसरी बार गर्भपात कराने से मना करने पर ससुराल वालों ने जमकर पीटा। पीड़ित महिला रेनू ने थाना आदर्श नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह महीने की गर्भवती है। 20 फरवरी को उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पेट में काफी चोट लगी है।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। आदर्श नगर में एक गर्भवती महिला को गर्भपात न कराने पर उसके ससुराल वालों ने जमकर पीटा। ये लोग पहले भी दो बार महिला का गर्भपात करा चुके हैं।
पीड़ित महिला रेनू ने थाना आदर्श नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह महीने की गर्भवती है। 20 फरवरी को उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पेट में काफी चोट लगी है। ससुराल वालों ने पहले भी उसके दो बच्चों का गर्भपात करा दिया।
ससुराल वालों ने एक बार भी जांच नहीं कराई
रेनू का आरोप है कि उसकी ननद फर्जी गर्भपात सेंटर चलाती है। इस मामले में वह कई बार जेल भी जा चुकी है। गर्भवती होने के दौरान उसकी ससुराल वालों ने एक बार भी डॉक्टरी जांच नहीं कराई है। अगर उसे कभी परेशानी होती है तो ननद मेडिकल स्टोर से दवा लेकर दे देती है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने रेनू की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।