पालतू Husky को अपनी कार में बैठाकर युवक हो गए रफूचक्कर... फिर कुत्ते के मालिक ने जो किया, वो कर देगा हैरान
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-85 से एक पालतू कुत्ता रात को गायब हो गया। मालिक ने सुराग देने पर 20 हजार का इनाम रखा। इंटरनेट पर खबर फैलने से कुत्ते का पता चला। कुत्ता हस्की नस्ल का था जिसे मालिक ने चार साल पहले खरीदा था। महमूदपुर के युवकों ने उसे बेसहारा समझकर ले गए थे पर बाद में लौटा दिया।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-85 से एक पालतू कुत्ता रात को गायब हो गया। इसके बाद इसे खोजने के लिए जमीन आसमान एक कर दिया गया।
उसके मालिक का कुत्ते से बहुत लगाव था, इसलिए उसका सुराग देने पर 20 हजार रुपये का इनाम तय कर दिया और इस बारे में जगह-जगह पर्चे लगवा दिए गए।
इंटरनेट मीडिया पर इसका प्रचार कर दिया। अगले दिन इंटरनेट मीडिया पर चली इस सूचना की वजह से कुत्ते का सुराग लग गया और वह सकुशल उसके मालिक के पास लौटा दिया।
यह कुत्ता हस्की ब्रीड का था, जो काफी महंगी नस्ल बताई जाती है। इसके मालिक अर्पित ने बताया कि उसने चार साल पहले 24 हजार रुपये में कुत्ते को खरीदा था।
मालिक ने इस हस्की का नाम जैक रखा गया था। वह अक्सर घर के सामने चला जाता था और कुछ देर बाद लौट आता था, लेकिन उस दिन देर रात तक वापस नहीं आया।
बाद में पता चला कि महमूदपुर गांव के रहने वाले युवक Husky को अपनी कार में ले गए थे। उन्होंने इसे बेसहारा समझा था। बाद में उन्होंने उसे लौटा दिया।
यह भी पढ़ें- यात्रियों की लिए गुड न्यूज, हरियाणा रोडवेज को मिलेंगी नई बसें; इस दिन से सड़कों पर भरेगी रफ्तार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।