Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों की लिए गुड न्यूज, हरियाणा रोडवेज को मिलेंगी नई बसें; इस दिन से सड़कों पर भरेगी रफ्तार

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 10:21 AM (IST)

    हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो को 10 नई एसी बसें मिली हैं जिससे बसों की संख्या 170 हो गई है। ये बसें चंडीगढ़ शिमला देहरादून जैसे मार्गों पर चलेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग सहारनपुर और मेरठ के लिए बस सेवा की मांग कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर बहनों और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी जो शुक्रवार से शुरू होगी।

    Hero Image
    हरियाणा रोडवेज की नई एसी बस एक सप्ताह में रोड पर भरेंगी फर्राटा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो को परिवहन विभाग ने 10 नई एसी बस भेज दी हैं। अब इनके जरूरी दस्तावेज तैयार हो रहे हैं। अगले कुछ दिनों में यह बसें निर्धारित रूटों पर फर्राटा भरती हुई दिखाई देंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो में 160 बस पहले थी। अब यहां पर 10 नई एसी बस आने के बाद यह संख्या बढ़ कर 170 हो गई है। यहां से चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, वैजनाथ, कटरा, अमृतसर, जयपुर, दिल्ली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ के लिए बस संचालित की जाती हैं।

    अब तक चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, जयपुर को छोड़़ कर अन्य रूटों पर सामान्य बस चलती हैं। अब 10 नई एसी बसों के आने से और कई रूटों पर एक अच्छी सुविधा मिलेगी। डिपो के पास कंडक्टर और चालकों की संख्या पूरी है।

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मेरठ के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग बस चलाने की मांग करते आ रहे हैं। औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग हजारों की संख्या में रहते हैं।

    इन लोगों को राष्ट्रीय पर्व और तीज-त्योहार के मौके पर अपने घर जाना होता है। सीधी बस न होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

    हमने इन एसी बसों को रूट पर उतारने से पहले जरूरी हिदायतों को पूरा करने के लिए डिपो के अंदर खड़ा किया हुआ है। अगले दो-तीन दिन में सभी जरूरी हिदायत पूरी कर ली जाएंगी और इन बसों को रूटों पर उतार दिया जाएगा। लोगों को अच्छी सुविधा देने के लिए एसी बसों का संचालन किया जाएगा।

    शिखा, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद

    आज सुबह से रक्षाबंधन के लिए फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

    रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बहनों और 15 वर्ष की आयु तक के बच्चों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा रोडवेज की महाप्रबंधक शिखा ने बताया कि लंबे रूटों की बजाय बसों को लोकल रूटों पर ज्यादा चलाया जाएगा।

    यह सुविधा शुक्रवार तड़के से शुरू हो जाएगी और शनिवार की आधी रात तक दी जाएगी। सभी रूटों पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में बस चलाई जाएंगी। यदि कोई बहन हरियाणा की सीमा से बाहर जाएगी तो वहां पर किराया देना होगा।

    रक्षा बंधन को ध्यान में रखते हुए सभी कंडक्टर और चालकों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। ताकि बहनों को इस मौके पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।