विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर की घटना के बाद फरीदाबाद नगर निगम सतर्क, चारों जोन के 46 वार्डों में वाटर टेस्टिंग के आदेश

Published: Sat, 03 Jan 2026 11:13 AM (IST)

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद फरीदाबाद नगर निगम सतर्क हो गया है। मुख्य अभियंता विवेक गिल ...और पढ़ें

इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत के बाद फरीदाबाद प्रशासन सतर्क। सांकेतिक तस्वीर

इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत के बाद फरीदाबाद प्रशासन सतर्क। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. इंदौर में दूषित पानी से मौतों के बाद फरीदाबाद सतर्क।

  2. नगर निगम ने 46 वार्डों में पानी की जांच के आदेश दिए।

  3. मुख्य अभियंता ने मासिक टेस्टिंग और रिकॉर्ड रखने को कहा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। इंदौर में दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत होने के मामले को देखते हुए फरीदाबाद नगर निगम भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने चारों जोन के कार्यकारी अभियंता 46 वार्डाे को पानी टेस्टिंग के आदेश दिए है।

टेस्टिंग के साथ रखा जाए रिकॉर्ड

चीफ इंजीनियर ने कहा कि प्रत्येक माह न केवल टेस्टिंग कराई जाए। बल्कि उसका पूरा रिकार्ड भी रखा जाए। निगम की ओर से पानी टेस्टिंग के लिए सैंपल पंचकूला की लैब में भेजे जाते हैं। जिले में पानी सप्लाई को लेकर दो विभागों पर जिम्मेदारी है। एफएमडीए की ओर से निगम के बूस्टर पर पानी सप्लाई किया जाता है।

फिर निगम अपने बूस्टर से पानी लोगों के घरों तक पहुंचाता है। इसके साथ ही कई कालोनियां ऐसी भी है। जहां पर सप्लाई का पानी नहीं पहुंचता है। वहां पर पानी के लिए बोरवेल लगाए गए हैं। लेकिन बोरवेल का पानी खारा होने की वजह से प्रयोग लायक नहीं होता है। इसलिए लोग टैंकर का पानी प्रयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें- एनजीटी की फटकार पर सरूरपुर की औद्योगिक यूनिट निशाने पर, जलते प्रतिबंधित स्क्रैप की छह विभागों की टीम करेगी जांच