Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KMP Expressway पर सफर होगा महंगा, 31 मार्च की रात से लागू होंगी नई दरें; पढ़ें पूरी डिटेल

    कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे से गुजरने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। एक बार फिर से उनकी जेब पर असर पड़ने वाला है। दरअसल 31 मार्च की आधी रात के बाद यानी एक अप्रैल से कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर टोल दरों में बढ़ोतरी होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बार तीन से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी डिटेल।

    By Pardeep Bhardwaj Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 18 Mar 2025 01:55 PM (IST)
    Hero Image
    31 मार्च की आधी रात से नया टोल रेट केएमपी पर लागू हो जाएगा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। इस साल 31 मार्च की आधी रात के बाद यानी एक अप्रैल से कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे का सफर और महंगा हो जाएगा। 31 मार्च की आधी रात से नया टोल रेट केएमपी पर लागू हो जाएगा। इस बार तीन से चार प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, नई दरों को हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) द्वारा अभी अंतिम रूप तो नहीं दिया गया है, लेकिन बढ़ोतरी का जो प्रस्ताव है, वह तीन से चार प्रतिशत तक का है।

    पिछले साल ढाई प्रतिशत की हुई थी बढ़ोतरी 

    पिछले साल तो एचएसआइआइडीसी की तरफ से ढाई प्रतिशत बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उससे पिछले साल यह बढ़ोतरी साढ़े सात प्रतिशत थी। इस बार का आंकड़ा इन दोनों बढ़ोतरी दरों के बीच का हो सकता है।

    नए सिरे से जारी किया जाता है टोल टेंडर 

    दरअसल, हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) द्वारा हर साल एक अप्रैल से नए सिरे से टोल टेंडर जारी किया जाता है। इसमें राशि भी बढ़ाई जाती और टोल की दरें भी महंगी की जाती हैं। मगर पिछले कुछ महीने से तो टोल का कलेक्शन लेबर रेट पर ही कराया जा रहा है।

    बताया गया कि किसी एजेंसी को टेंडर नहीं दिया गया है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बीच टोल शुल्क में भी बढ़ोतरी की तैयारी है। इस बार आमजन के लिए यह आर्थिक बोझ हो सकता है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार तो एचएसआइआइडीसी की तरफ से ज्यादा बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अंतिम मुहर कितनी बढ़ोतरी पर लगेगी, यह अलग बात है।

    रोजाना गुजरते हैं एक लाख वाहन

    इस मार्ग से रोजाना लगभग एक लाख वाहन गुजरते हैं। 2023 में जब टोल कलेक्शन के लिए टेंडर जारी हुआ था तो संबंधित कंपनी को रोजाना एक करोड़ 31 लाख 21 हजार रुपये निगम को टोल शुल्क के रूप में अदा करने का एग्रीमेंट हुआ था। उससे पहले यह टेंडर एक करोड़ 15 लाख 51 हजार रुपये में दिया गया था।

    वहीं, वर्ष 2022 में तो एक साल में यह दो बार रिवाइज हुआ। मार्च 2022 में निगम ने छह माह की अवधि के लिए पाथ इंडिया कंपनी को टेंडर दिया था। तब यह एक करोड़ सात लाख 77 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया गया था। उससे पहले यह टेंडर 93 लाख रुपये का था।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Meerut Expressway पर 8 दिन और भीषण जाम से जूझेंगे लोग, गाजीपुर से लेकर खिचड़ीपुर तक थम रहे वाहनों के पहिए

    अक्टूबर 2022 में फिर से टोल कलेक्शन टेंडर जारी किया गया था। वर्ष 2024 में एक करोड़ 34 लाख 49 हजार रुपये हर रोज निगम को टोल शुल्क के रूप में अदा करना तय हुआ था।

    केएमपी की मौजूदा दरें

    व्हीकल    रेट
    कार, जीप, वैन व एलएमवी  1.77
    एलसीवी, एलजीवी व मिनी बस 2.87
    दो एक्सल ट्रक, बस 6.01
    तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहन  6.56
    चार से छह एक्सल वाहन  9.43
    सात व इससे बड़े एक्सल वाले वाहन  11.49

    नोट: टोल दर रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से हैं।

    छारा व रोहद टोल पर भी बढ़ेंगी दरें

    इस बीच नेशनल हाइवे 9 के रोहद टोल और नेशनल हाइवे 334बी के छारा टोल पर भी दरें बढ़ेंगी। ये दोनों टोल भी बहादुरगढ़ के एरिया में हैं। इन टोल पर कितनी बढ़ोतरी होगी, यह अभी तय नहीं है, लेकिन हर साल इसमें बढ़ोतरी होती है। जाहिर है कि इस बार भी बढ़ोतरी होगी।

    यह भी पढ़ें- 25 मार्च तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम ही जाम, इस वजह से वाहन चालकों की बढ़ गई परेशानी